Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने के बिल्कुल अयोग्य : हिलेरी क्लिंटन

हिलेरी क्लिंटन
हिलेरी क्लिंटन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मियामी (अमेरिका) , 07 Sep 2016

Last updated on: Sep 07, 2016, 00:00 IST

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन ने मंगलवार को कहा कि रिपब्लिकन पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप ने उन सभी का घोर अपमान किया है, जिन्होंने वर्दी पहन रखी है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, साउथ फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में एक प्रचार सभा के दौरान हिलेरी ने ट्रंप के हाल के मैक्सिको दौरे की तीखी आलोचना की। उन्होंने उसे शर्मसार करने वाली अंतर्राष्ट्रीय घटना करार दिया, जिसका समापन मेक्सिको के राष्ट्रपति के साथ ट्विटर युद्ध के साथ हुआ। उन्होंने कहा, "स्वभाव के लिहाज से वह अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बिल्कुल अयोग्य हैं।" आठ नवंबर को समाप्त होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम दो माह के चुनाव अभियान के दौरान हिलेरी फ्लोरिडा जैसे प्रमुख राज्यों में अधिक मतदाताओं का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही हैं। 

फ्लोरिडा दोनों राजनीतिक दलों के लिए राष्ट्रपति चुनाव जीतने की रणनीति का एक केंद्र है।मंगलवार को पूर्व विदेश मंत्री ने आगाह किया कि अमेरिका जितने खतरे में है, उससे कहीं अधिक खतरे में उसे ट्रंप आतंकवाद से लड़ने के संदर्भ में इस्लामिक स्टेट (आईएस) को खत्म करने की अपनी 'गुप्त' योजना से डाल रहे हैं। हिलेरी ने कहा कि 'गुप्त' योजना यही है कि उनके पास कोई योजना नहीं है।हिलेरी ने ट्रंप पर निशाना साधा और कहा, "वह सेना को एक तबाही कहते हैं। वह कहते हैं कि वह आईएसआईएस से ज्यादा उसके बारे में जानते हैं, जो जनरल करते हैं। उनके ये शब्द वर्दी पहनने वाले हमारे लोगों का अपमान है।"

इसके बाद हिलेरी ने आतंक का नेटवर्क समाप्त करने के लिए समुचित संसाधन मुहैया करा कर सेना की मदद करने का वादा किया। उन्होंने कहा, "हमलोग इस्लामिक स्टेट के आतंक को समाप्त करने और उन्हें कानून के कटघरे में लाने के लिए सबकुछ करेंगे।"हिलेरी ने कहा कि 9/11 के आतंकी हमलों को देखते हुए न्यूयॉर्क के सीनेटर होने के नाते उन्होंने अपने देश को सुरक्षित और न्यूयॉर्क और पेंटागन के पुनर्निर्माण के लिए काम किया। मैं उस समय हमेशा बिन लादेन को कानून के कटघरे में लाने के लिए दृढ़ संकल्पित रही। उन्होंने बिन लादेन के मारे जाने में अपनी भूमिका को रेखांकित दिया और कहा कि उस रात जब सील कमांडो ने आतंकी सरगना को पाकिस्तान में खोज कर मार डाला, तब वह राष्ट्रपति बराक ओबामा और शीर्ष खुफिया अधिकारियों के साथ मिलकर इस काम में जुटी हुई थीं।

 

Tags: Hillary Clinton

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD