Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मिलने से अलगावादियों ने किया इनकार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 04 Sep 2016

Last updated on: Sep 04, 2016, 00:00 IST

कश्मीर घाटी में शांति बहाली के उद्देश्य से समाज के विभिन्न वर्गो से बातचीत करने रविवार को यहां पहुंचे प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के आमंत्रण को अलगाववादी नेताओं ने ठुकरा दिया है। अलगाववादी नेताओं ने संयुक्त रूप से एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि दिल्ली से आए प्रतिनिधिमंडल ने अपना उद्देश्य स्पष्ट नहीं किया है और मुलाकात का उनका कोई स्पष्ट एजेंडा भी नहीं है।अलगववादियों ने मुख्यमंत्री महबूबा की भी जमकर आलोचना की है। गौरतलब है कि महबूबा ने अलगववादियों को बतौर मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की मुखिया के तौर पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया था।कश्मीर के अलगाववादी नेताओं सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और यासिन मलिक की ओर से जारी किए गए संयुक्त बयान में कहा गया है, "महबूबा से ज्यादा भला कौन जानता है कि भारतीय सेना ने भारत से आजादी की मांग कर रही कश्मीर की जनता की हत्या, उन्हें अपंग बनाने और उन्हें पूरी तरह आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर करने का अभियान चला रखा है।"महबूबा ने शनिवार की शाम अलगाववादी नेताओं को एक चिट्ठी लिखकर उनसे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दल से मुलाकात करने का आग्रह किया था।

महबूबा ने लिखा था, "कश्मीर में पैदा हुए गतिरोध को खत्म करने की दिशा में विश्वसनीय और सार्थक राजनीतिक बातचीत और इस पर एक प्रस्ताव लाने की यह शुरुआत होगी। पार्टी और राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठते हुए देश का राजनीतिक नेतृत्व आगे आया है और यह हमारा सामूहिक दायित्व है कि इस प्रयास की विश्वसनीयता को हम बनाए रखें।"गौरतलब है कि लगभग सभी अलगाववादी नेता या तो श्रीनगर के किसी जेल में या उनके घर में नजरबंद हैं।अलगाववादियों ने कहा, "सभी जानते हैं कि आम जनता सड़कों पर उतर 'आजादी' के नारे उन लोगों के लिए लगा रही है जो उन्हें सुनना चाहते हैं, और दीवारों तथा तख्तियों पर नारे उनके लिए लिखे जा रहे हैं जो उन्हें पढ़ना चाहते हैं।"राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी महबूबा द्वारा अलगाववादियों को आमंत्रित किए जाने की आलोचना की है।अब्दुल्ला ने कहा कि महबूबा यदि अलगाववादियों के साथ बातचीत को लेकर गंभीर हैं तो पहले अलगाववादी नेताओं को जेलों और उनके घरों से रिहा करना चाहिए।अब्दुल्ला ने रविवार को ट्वीट किया, "बतौर मुख्यमंत्री महबूबा ने अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया और अब बतौर पीडीपी अध्यक्ष वह उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित कर रही हैं, इसके बाद भी हमें आश्चर्य होता है कि कश्मीर में अशांति क्यों है।"

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, "मुझे हैरत है और पीडीपी या भाजपा से कोई बताने का कष्ट करेगा कि यदि निमंत्रण सरकार की ओर से नहीं था तो निमंत्रण-पत्र लेकर पुलिस को क्यों भेजा गया।"इधर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में रविवार को यहां पहुंचे 28 सदस्यीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की।प्रतिनधिमंडल के सदस्यों और मुख्यमंत्री की मुलाकात डल झील के किनारे शेर-ए-कश्मीर कॉन्वेंशन सेंटर में हुई।प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय कश्मीर दौरे पर यहां पहुंचा है, जिस दौरान यह जमीनी हालात का जायजा लेगा और यहां शांति स्थापित करने के उपाय तलाशेगा। इसके सदस्य विभिन्न स्थानीय नेताओं से भी मिलेंगे।सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के यहां पहुंचने से पहले प्रशासन ने पूरी घाटी से कर्फ्यू व प्रतिबंध हटा लिया है।सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री राम विलास पासवान तथा पूवरेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जितेंद्र सिंह हैं।

इसमें शामिल अन्य प्रमुख नेताओं में कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे व अंबिका सोनी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के डी. राजा, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सीताराम येचुरी तथा अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं।हालांकि रविवार को भी कश्मीर घाटी में हिंसा रुकी नहीं है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जिलाधिकारी कार्यालय में अनियंत्रित प्रदर्शनकारियों ने रविवार सुबह आग लगा दी और सुरक्षा बलों के साथ हुई झड़पों में कम से कम 50 लोग घायल हो गए।प्रदर्शनकारियों ने शोपियां शहर में लघु सचिवालय में आग लगा दी, जिसमें जिलाधिकारी और कई जिलास्तरीय अधिकारियों के कार्यालय हैं।घटना के समय लघु सचिवालय में कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं था।घाटी में पिछले 58 दिन से जारी तनाव, हिंसा व बंद के मद्देनजर कर्फ्यू व प्रतिबंध के बीच आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां हिंसा व उपद्रव की शुरुआत आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद नौ जुलाई से हुई। हिंसा में अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 71 नागरिक और तीन स्थानीय पुलिसकर्मी हैं।

 

Tags: Syed Ali Geelani , Mirwaiz Umar Farooq , Yasin Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD