Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कश्मीर में लगातार 49वें दिन कर्फ्यू और बंद जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 26 Aug 2016

Last updated on: Aug 26, 2016, 00:00 IST

कश्मीर में शुक्रवार को लगातार 49वें दिन प्रशासन के कर्फ्यू और प्रतिबंध तथा अलगाववादियों के बंद से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पुलिस का कहना है कि अनंतनाग, पुलवामा, बडगाम, शोपियां और श्रीनगर में बिना किसी राहत के कर्फ्यू जारी रहेगा जबकि घाटी में कहीं भी चार या उससे अधिक व्यक्तियों के एक साथ जमा होने पर भी प्रतिबंध लगा रहेगा।प्रशासन ने घाटी में सुरक्षा-व्यवस्था और कड़ी की है क्योंकि अलगाववादी नेताओं ने 'आजादी के समर्थन में' रैली निकालने के लिए लोगों से पुराने श्रीनगर के ईदगाह प्रार्थना स्थल पर जुटने को कहा था। 

अलगाववादी नेता ईदगाह में सामूहिक प्रार्थना करना चाहते थे। यहां बड़ी संख्या में ऐसे लोग दफन हैं जिनकी घाटी में आतंकी हिंसा में पिछले 28 सालों में मौत हुई है।लेकिन, प्रशासन ने विरोध मार्च निकालने के प्रयास को विफल कर दिया है।अलगाववादी नेताओं को घाटी में 9 जुलाई से शुरू हुई हिंसा के बाद से ही नजरबंद रखा गया है।अलगाववादी नेता एवं हुर्रियत कांफ्रेंस के एक धड़े के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी के हैदरपोरा स्थित घर के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। गिलानी को नजरबंद किया गया है।

हुर्रियत के नरम धड़े के नेता मीरवाइज उमर फारूक को उनके घर से ले जाकर पास के निगीन पुलिस स्टेशन में गुरुवार शाम से रखा गया है। फारूक 25 अगस्त 1989 को श्रीनगर की जामा मस्जिद में पुलिस की छापेमारी की याद में अपने समर्थकों को फोन से संबोधित करना चाह रहे थे।घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के आठ जुलाई को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद फैली हिंसा में अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है।डॉक्टर्स एसोसिएशन आफ कश्मीर के प्रवक्ता ने बताया कि बीते सात हफ्ते में 7 हजार आम लोग घायल हुए हैं। इनमें से अधिकांश पैलेट गन से जख्मी हुए हैं।केंद्रीय गृहमंत्री कश्मीर की स्थिति की समीक्षा के लिए श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर थे। उन्होंने गुरुवार को कहा था कि कश्मीरी प्रदर्शनकारियों द्वारा पत्थर फेंके जाने की घटना में 4,000 से अधिक सुरक्षाबल घायल हुए हैं।राजनाथ ने कश्मीर में शांति की बहाली के लिए अपील की लेकिन अलगाववादी नेताओं के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।राजनाथ ने कहा था कि वह लोकतंत्र, मानवता और सबको साथ लेकर चलने वाली कश्मीरियत में विश्वास रखने वाले किसी भी शख्स के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं।

 

Tags: PROTEST JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD