Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ट्रंप जब भी बात करते हैं आतंकियों को मिलती है मदद : हिलेरी क्लिंटन

हिलेरी क्लिंटन
हिलेरी क्लिंटन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लॉस एंजेलिस , 24 Aug 2016

Last updated on: Aug 24, 2016, 00:00 IST

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वी व रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप जिस तरह से बात करते हैं उससे अप्रत्यक्ष रूप से आतंकियों को मदद मिलती है। एमआईसी डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, हिलेरी चर्चित टॉक शो 'जिम्मी किमेल लाइव!' में तीसरी बार नजर आईं। हास्य-व्यंग्य और हाजिर जवाबी से भरपूर इस कार्यक्रम में उन्होंने देश में जारी राष्ट्रपति चुनाव पर कार्यक्रम के प्रस्तोता किमेल के साथ बातचीत में अपने खराब स्वास्थ्य को लेकर उड़ रहे अफवाहों पर विराम लगा दिया। हिलेरी ने कहा, "अब इसके पर्याप्त सबूत हैं कि जब ट्रंप अपने अंदाज में बोलते हैं तो वह वास्तव में आतंकियों की सहायता करता है क्योंकि वह एक मामला बनाते हैं, जैसे उन्होंने इस टिप्पणी से बनाया- ओह देखें हिलेरी क्लिंटन और बराक ओबाम ने आईएसआईएस पैदा किया।" 

उन्होंने कहा कि हमलोगों ने डोनाल्ड ट्रंप से यह सुना है जो राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। हिलेरी ने यह बात तब कही जब उनसे उनकी पार्टी के आईएसआईएस को समर्थन से जुड़े ट्रंप के आरोपों के बारे में सवाल किया गया। हिलेरी ने कहा, "वह रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं इसलिए मैं समझती हूं कि यह सनक भरा है लेकिन मैं यह भी सोचती हूं कि यह नुकसानदेह है।" उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के खिलाफ लड़ना ज्यादा पसंद करेंगी जो राष्ट्रपति होने के योग्य हो और स्वभाव की दृष्टि से ठीक हो। जब किमेल ने हिलेरी से ट्रंप को लेकर रिपब्लिकन पार्टी की प्रतिक्रिया के बारे में सवाल किया तो हिलेरी ने कहा कि बहुत सारे रिपब्लिकन मेरा समर्थन कर रहे हैं और मुझे पत्र भी लिख रहे हैं। जिम्मी किमेल लाइव! का प्रसारण स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड एचडी पर होता है। 

 

Tags: Hillary Clinton

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD