Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तेलंगाना ने उत्साह से मनाया स्वाधीनता दिवस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 15 Aug 2016

Last updated on: Aug 15, 2016, 00:00 IST

देश का सबसे युवा राज्य तेलंगाना ने सोमवार को राष्ट्रभक्ति और उल्लास के साथ 70वां स्वाधीनता दिवस मनाया। ऐतिहासिक गोलकुंडा किले में आयोजित एक रंगारंग समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्बकुंतल चंद्रशेखर राव ने झंडोत्तोलन किया।झंडोत्तोलन से पहले पुलिस की एक टुकड़ी ने उन्हें गारद की सलामी दी। जगह की कमी के कारण यहां आयोजित परेड में पुलिस कर्मियों और छात्रों की संख्या कम थी।सिकंदराबाद के परेड मैदान में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राव गोलकुंडा किला चले आए।लगातार तीसरे साल स्वाधीनता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम आधिकारिक रूप से किले में आयोजित किया गया। 

यहां चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। जगह की कमी के कारण पिछले दो साल चित्र प्रदर्शनी नहीं लगाई गई थी।राज्य की समृद्ध संस्कृति के प्रदर्शन से किले में उत्सव जैसा माहौल था। किले की दीवार पर ढोल-नगाड़ों के बीच आदिवासी कलाकारों की प्रस्तुतियों से उत्सव में चार चांद लग रहे थे।मुख्यमंत्री राव ने गत दो साल के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर राव मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, मुख्य सचिव राजीव शर्मा, पुलिस महानिदेशक अनुराग शर्मा और पुलिस, सामान्य प्रशासन एवं सेना के अन्य शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे।

साल 2014 में अलग राज्य बनने के बाद पांच दशक पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए राव ने तेलंगाना की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के मकसद से स्वाधीनता दिवस समारोह के आयोजन के लिए प्राचीन किले को चुना। पहले यह कार्यक्रम परेड मैदान में होता था।राज्य की विधानसभा, हैदराबाद उच्च न्यायालय और राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया।सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में आयोजित समारोहों में राष्ट्रभक्ति का जज्बा देखा गया। तेलंगाना के नौ अन्य जिलों में भी उल्लास के साथ स्वाधीनता दिवस मनाया गया।

 

Tags: K Chandrashekar Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD