Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

पंजाब सरकार द्वारा कैदियों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर यकमुश्त सजा छूट की घोषणा- सोहन सिंह ठंडल

अधिसूचना जारी , कैदियों की सजा सीमा और किये जुर्म के आधार पर एक महीने से एक वर्ष तक सजा छूट की घोषणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Aug 2016

Last updated on: Aug 14, 2016, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने आज जेलों में बंद कैदियों को स्वतंत्रता दिवस पर यकमुश्त सजा छूट की घोषणा की है। यह सजा माफी एक महीने से एक वर्ष तक होगी, जो कैदियों की सजा सीमा और उनके द्वारा किये जुर्म की गंभीरता के आधार पर की जाएगी।यह जानकारी देते हुये पंजाब के जेल मंत्री स. सोहन सिंह ठंडल ने बताया कि दस वर्ष से लेकर बीस वर्ष तक की कैद वाले बंदियों को एक वर्ष,7 से 10 वर्ष की सजा वालों के लिए 9 महीने , पांच से सात वर्ष की सजा वाले बंदियों को 6 महीने और 3 से 5 वर्ष तक सजा वाले बंदियों को तीन महीने जबकि तीन वर्ष तक की सजा वाले बंदियों को एक महीने की यकमुश्त सजा माफी दी गई है। उन्होने बताया कि सजा माफी केवल उन कैदियों को प्रदान की जाएगी जो 15 अगस्त 2016 वाले दिन जेल में बंद होगें। उन्होने बताया कि यदि कोई कैदी पैरोल या फरलो पर है तो उसको सजा मे छूट ले के लिए पैरोल का समय खत्म होने से पहले पहले इस दिन तक आत्म समर्पण करना पड़ेगा।

ठंडल ने बताया कि ऐसे मामले जिनमें कैदी की सजा दस वर्ष या पांच से अधिक पंरतु दस वर्ष से कम हो उनमें कैदियों को यकमुश्त सजा छूट देने से पहले उनको पिछले पांच वर्ष का जेल में आचार व्यवहार देखा जाएगा। मंत्री ने कहा कि यह सजा छूट उन कैदियों को नही दी जाएगी जो गंभीर दोषों या सीबीआई मामले तहत जेलों में बंद है। इसके अतिरिक्त जिन कैदियो को दा फारन एक्ट 1946 पासपोर्ट एक्ट 1967 और नारकोटिक ड्रग एंड साईकोट्रोपिक सबसटासज एक्ट 1985 तहत सजा हुई है वह सजा की छूट लेने के हकदार नही होगें।उन्होने बताया कि सजा छूट विभिंन मामलों की गंभीरता अनुसार होगी। उन्होने बताया कि जिन विभिंन शर्तो और किये जुर्मो तहत यह यक मुश्त सजा छूट नही दी जाएगी। उन समूह शर्तो और जुर्मो का वर्णन पंजाब सरकार के गृह विभाग(जेलें), जेल ब्रांच द्वारा 12 अगस्त 2016 को अधिसूचना में किया गया है।

 

Tags: Sohan Singh Thandal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD