Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

कश्मीर में विरोध प्रदर्शन के दौरान 1 मरा, कई घायल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 05 Aug 2016

Last updated on: Aug 05, 2016, 00:00 IST

कश्मीर घाटी में कर्फ्यू के बावजूद ताजा हिंसक विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। अलगाववादियों द्वारा आहूत विरोध मार्च के मद्देनजर शुक्रवार को प्रशासन ने श्रीनगर में कर्फ्यू लगाया था। पुलिस तथा प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जुमे की नमाज के बाद अशांत घाटी में कई जगहों पर विरोध-प्रदर्शन किए गए, जिसके कारण श्रीनगर तथा दक्षिण एवं उत्तर कश्मीर के क्षेत्रों में हिंसक झड़पें हुईं।बड़गाम के नागम गांव में एक अनियंत्रित भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पथराव कर दिया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की और पैलेट गन चलाकर भीड़ को तितर-बितर किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस दौरान लगभग 30 प्रदर्शनकारी घायल हो गए, जिनमें से एक मकबूल बागे की बाद में मौत हो गई। उत्तर कश्मीर के सोपोर में कम से कम 50 लोग घायल हुए, जो बीते एक महीने की अशांति के दौरान तुलनात्मक रूप से शांत रहा था। पुलिस ने कहा कि आक्रोशित लोग सुरक्षाबलों से भिड़ गए, जिसके कारण पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों को बल प्रयोग करना पड़ा। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों तथा प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों के मुताबिक, युवक को पैलेट गन से कई छर्रे लगे हैं।

श्रीनगर सहित कई अन्य जगहों पर प्रदर्शन हुए, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए।कश्मीर के हालिया इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब दरगाह हजरतबल में जुमे की नमाज अदा नहीं की गई। अधिकारियों ने हजरतबल दरगाह तक अलगाववादियों द्वारा आहूत मार्च के मद्देनजर, इसके सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया और कर्फ्यू लगा दिया था।लगभग पूरी घाटी में कर्फ्यू लगा रहा। कश्मीर में पिछले 28 दिनों से हिंसा और कर्फ्यू का माहौल बना हुआ है। 

सुरक्षाबलों द्वारा आठ जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी और उसके दो साथियों को मार गिराए जाने के बाद उपजी हिंसा में कुल 53 लोगों की मौत हो गई जिसमें 51 नागरिक और दो पुलिसकर्मी शामिल हैं।अलगाववादियों ने 12 अगस्त तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।इस वजह से अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या में भी गिरावट दर्ज हुई है।गौरतलब है कि गुरुवार को लगभग 100 तीर्थयात्रियों ने ही पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए।

 

Tags: PROTEST JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD