Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

हिलेरी क्लिंटन का चुनाव अभियान हैक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 30 Jul 2016

Last updated on: Jul 30, 2016, 00:00 IST

अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के चुनाव अभियान और अन्य डेमोक्रेटिक पार्टी के संगठनों की जानकारियां हैक कर ली गई हैं। 'सीएनएन' ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से बताया कि संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) न्याय विभाग ने इस हैकिंग के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। डेमोक्रेटिक राष्ट्रीय समिति (डीएनसी) और डेमोक्रेटिक कांग्रेसनल अभियान समिति (डीएनसीसी) से संबंधित जानकारियां चुरा ली गई हैं। हिलेरी के चुनाव प्रचार प्रवक्ता निक मेरिल के मुताबिक, "डीएनसी द्वारा प्रबंधित विश्लेषक डेटा कार्यक्रम, हमारे चुनाव अभियान में इस्तेमाल और कुछ अन्य इकाइयों से जुड़ी जानकारियों को हैक कर लिया गया है।"

'सीएनएन' ने मेरिल के हवाले से बताया, "बाहरी साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने हमारे चुनावी अभियान कंप्यूटर प्रणाली की समीक्षा की। अभी तक उन्हें इसके साक्ष्य नहीं मिले हैं कि हमारी आंतरिक प्रणालियों के साथ समझौता किया गया है।"कानून प्रवर्तन अधिकारियों के मुताबिक, चुनाव अभियान के लिए हायर की गई निजी जांच कर्ताओं ने हैकिंग का पता लगाया।अधिकारियों के मुताबिक, निजी जांचकर्ताओं का विश्वास है कि यह डीएनसी हैक की तरह ही है, लेकिन संघीय जांचकर्ता इसके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

'सीएनएन' ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि न्याय विभाग के राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग को इन्हीं समानताओं की वजह से इस जांच का जिम्मा भी सौंपा गया है।साइबर जांच के एफबीआई प्रमुख जेम्स ट्रेनर ने 'सीएनएन' को साक्षात्कार के दौरान बताया कि हैकर्स राजनीतिक पार्टियों की इकाइयों और थिंक टैक को निशाना बना रहे हैं।अधिकारियों का कहना है कि हैकिंग की सूची बहुत लंबी है, जिसकी एफबीआई और अन्य एजेंसियां जांच कर रही हैं।

 

Tags: Hillary Clinton

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD