Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नवजोत सिंह सिद्धू का सियासी हश्र बरनाला में मनप्रीत जैसा होगा- प्रकाश सिंह बादल

पंजाब के गैरतमंद लोग सिद्धू को अपनी मां पार्टी को धोखा देने के लिए सियासी बनवास की ओर धकेलेगें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरनाला , 28 Jul 2016

Last updated on: Jul 28, 2016, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पूर्व संसद सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू का सियासी हश्र भी पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला और पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल जैसा होगा जिन्हें लोगों ने अपनी माँ पार्टी की पीठ में छुरा मारने  कारण बनवास भेज दिया है।आज यहां भदौड़ विधान सभा क्षेत्र के संगत दर्शन दौरान लोगों को संबोधन करते मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सियासी विचारधाराओं के असित्तव में इन दोनों नेताओं ने अपनी मां पार्टी को धोखा दिया था ओैर सिद्धू भी इन से भिन्न नही है उन्होने कहा कि सिद्धू ने एक सुनहरे भविष्य के लिए अपनी  पार्टी को धोखा दिया है और प्रत्येक राज्य के लोग उसे इस कार्य के लिए माफ नही करेगें। उन्होने कहा कि सिद्धू जैसे मौका परस्त और भगौडे सियासी नेता का पंजाब की सियासत में कोई काम नही है तथा आने वाले समय में लोग उसे उचित जवाब देगें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी भगौड़े और विचारधाराओं के बिना नेताओ के पनाहगार बनती जा रही है। उन्होने कहा कि आप असल में मौकापरस्त व भगौडे नेताओं की पार्टी है जिन्होने पंजाब को लूटने के लिए एकजुटता कर ली है।राज्य कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पर तीखा हमला करते मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन के किसान विरोधी होने का एक लम्बा इतिहास है। उन्होने कहा कि जहां एक तरफ अकाली भाजपा गठजोड़ किसानों को मुफत बिजली मुहैया करवा रहा है वही दूसरी तरफ निशुल्क बिजली की सुविधा को अमरेन्द्र सिंह ने अपनी सरकार के समय बंद करके भारी वितीय बोझ डाला था। इसी तरह मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरेन्द्र ने एसवाईएल नहर की खुदाई के लिए नींव पत्थर रखने आई इंदिरा गांधी का स्वागत करके अपने किसान विरोधी होने का सबूत दिया था।

संगत दर्शन कार्यक्रमों की अहमियत का जिक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली भाजपा गठबंधन के इस अदभूत प्रयत्न का एक मात्र उदेश्य लोगों के कल्याण को यकीनी बनाना है उन्होने कहा कि विकासमयी और कल्याणमयी इस कार्यक्रम का विरोध करके कांग्रेसी नेता अपना लोक विरोधी होने का सबूत दे रहे हेै।तपा में संगत दर्शन दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि तपा के निर्माणाधीन बस स्टैड और तहसील कम्पलैक्स का कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होने कहा कि डायरैक्टर स्थानीय सरकार और मुख्य इंजीनियर की अध्यक्षता अधीन एक टीम इस कस्बे का दौरा करके इसक ो बहुमुखी बनाने के लिए प्रारूप तेयार करेगी।

इस के  पश्चात ढीलवां में पत्रकारों के प्रश्रों का उत्तर देते हुये मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय केबिनेट द्वारा एम्ज अस्पताल स्थापित करने के  निर्णय का स्वागत करते हुये कहा कि यह मालवा के लोगों के  लिए एक वरदान साबित होगा। उन्होने कहा कि इस से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध होगी। उन्होने कहा कि केन्द्रीय केबिनेट ने एम्ज को मंजूर कर के मालवा के लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है। विरोधी पक्षों द्वारा राज्य के मेहनती लोगों पर नशेड़ी होने का ठप्पा लगाने की जोरदार निंदा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नशे की समस्या देश के अन्य राज्यों से बहुत कम है। उन्होने कहा कि पंजाब विरोधी ताक ते जानबूझ कर देश के लोगों के समक्ष रख कर पंजाब के छवि को खराब कर रहे है। उन्होने कहा कि एक तरफ अपने निजी राजनीतिक लाभ के कारण कुछ ताकतें मेहनती पंजाबियों को बदनाम कर रहे है। 

इससे पहले मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुये उन्होने पूर्व प्रमुख सचिव और सीनियर अकाली नेता स. दरबारा सिंह गुरू ने अपनी व्यवस्यता में से भगौड़ विधान सभा क्षेत्र के लिए समय निकालने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि स. बादल का यह अदभूत प्रयास भगौड विधान सभा क्षेत्र के विकास को और भी प्रोत्साहन देगा।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त वित एवं योजना मंत्री स. परमिन्द्र सिंह ढींडसा, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव श्री केजेएस चीमा , डिप्टी कमीशनर स. भूपिन्द्र सिंह, डीआईजी बलकार सिंह सिद्धू , एसएसपी स. गुरप्रीत सिंह तूर, जिला कोआरडीनेटर स. गुरप्रीत सिंह बणावाली , प्रधान सैनिक विंग इंजीनियर गुरजिन्द्र सिंह सिद्धू , अकाली नेता वीरइंद्र सिंह जेलदार , संत बाबा टेक सिंह धनौला, गुरिन्द्र सिंह गिंदी,रणजीत सिंह ढिलवां , बलदेव सिंह चुंघा आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD