Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

माकपा ने राजनाथ सिंह से 'असहमत आवाजों' से बात करने को कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 24 Jul 2016

Last updated on: Jul 24, 2016, 00:00 IST

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने हिंसाग्रस्त कश्मीर में शांति कायम करने के लिए रविवार को केंद्र सरकार से जम्मू एवं कश्मीर के सभी पक्षों, खासतौर पर 'असहमति की आवाजों' के साथ 'बिना शर्त संवाद' का आग्रह किया। राज्य विधानसभा में एकमात्र कम्युनिस्ट विधायक और उनकी पार्टी के कुछ नेताओं ने यहां गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।राजनाथ सिंह कश्मीर घाटी में हिंसक अशांति के मद्देनजर राज्य की दो दिन की यात्रा पर आए हैं।तारिगामी ने 'दर्जनों निहत्थे नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत' के लिए जम्मू एवं कश्मीर प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया और 'इस क्रूर बल के प्रयोग को तत्काल समाप्त करने की मांग की।

'उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनाथ सिंह से 'जम्मू एवं कश्मीर के सभी पक्षों खासतौर पर असहमत स्वरों के साथ शर्त रहित चर्चा शुरू करने का आग्रह किया है।'सबसे ज्यादा हिंसा प्रभावित दक्षिणी कश्मीर के एक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक तारिगामी ने कहा कि उन्होंने राजनाथ सिंह को बताया कि 'कश्मीर की जनता को बार-बार नजरअंदाज किया गया है और जो भी वादे किए गए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया है।'उन्होंने कहा, "जो लोग शीर्ष पर हैं उन्हें सबक लेना चाहिए और स्थिति के गंभीर परिणामों को समझना चाहिए।"उन्होंने कहा, "हमें डर है कि अगर उपयुक्त कदम नहीं उठाया गया तो भविष्य में स्थिति और खराब हो सकती है।"उन्होंने केंद्र सरकार से बिना देर किए, तत्काल ऐसे कदम उठाने को कहा 'जो कश्मीरियों के जख्मों को भर सकें और उनकी घायल मन:स्थिति को सुधार सकें।'

 

Tags: Rajnath Singh , Mohammed Yousuf Tarigami

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD