Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

कांग्रेस संसद में उना मुद्दे को उठाएगी : सोनिया गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jul 2016

Last updated on: Jul 20, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को दलितों और अल्पसंख्यकों के प्रति अत्याचारों की निंदा करते हुए कहा कि पार्टी संसद में उना मुद्दे को उठाएगी। उना में मंगलवार को एक दलित ने आत्महत्या कर ली थी।सोनिया ने कांग्रेस की संसदीय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में हाल ही में हुई घटनाएं त्रासदीपूर्ण थीं। सोनिया ने कहा कि इसका आत्मविश्लेषण करने की जरूरत है कि युवाओं में इस स्तर के आक्रोश, विरोध प्रदर्शन और हिंसा के क्या कारण हैं।उन्होंने कहा, "हम संसद में उना मुद्दे को उठाएंगे। सरकार ने वन अधिकार अधिनियम के तहत आदिवासियों, दलितों और परंपरागत वनवासियों के अधिकार छीन लिए हैं और पर्यावरण अधिकारों को कमजोर कर दिया है। 

"उन्होंने कहा, "अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यकों के खिलाफ क्रूर अत्याचार हमें शर्मसार कर रहे हैं।"पिछले सप्ताह गुजरात के सौराष्ट्र में चार दलित युवकों की पिटाई के बाद विरोधास्वरूप मंगलवार को हुई झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और एक दलित ने आत्महत्या कर ली।सोनिया ने इस मुद्दे पर कहा, "घाटी में हाल ही में हुई घटनाएं त्रासदीपूर्ण हैं और देश के लिए गंभीर चुनौती हैं। आतंकवादियों के साथ सख्ती से निपटना होगा। हमें आत्मविश्लेषण करने की जरूरत है कि इस स्तर पर युवाओं में आक्रोश, विरोध प्रदर्शन और हिंसा के क्या कारण हैं।"

 

Tags: Sonia Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD