Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब के दूषित हो रहे पानी को बचाने के लिए आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय वर्कशाप में एलसीईटी ने लिया भाग

क्षेत्र के दूषित हो रहे पानी के प्रति लोगों को जागरुक करने की उठाई जिम्मेदारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अजय पाहवा)

लुधियाना , 19 Jul 2016

Last updated on: Jul 19, 2016, 00:00 IST

दिनों दिन पंजाब का पानी दूषित ही नहीं बल्कि जहरीला भी हो रहा है। इसके अलावा भूमिगत पानी की जो बेकदरी हो रही है उसे देखते हुए लगता है कि अगर समय रहते हम न समझे तो पांच पानियों की धरती पंजाब पानी की बूंदों को भी तरसेगी। यह अहम बात संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने राज्य स्तरीय वाटर क्वालिटी मैनेजमेंट बारे रखे गए शार्ट कोर्स दौरान उपस्थित अतिथियों के साथ की। डा बी आर अंबेदकर नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टैक्नोलाजी, जालंधर में पानी के सही उपयोग व संभाल के लिए आयोजित इस शार्ट टर्म कोर्स में जहां पंजाब भर के युवाओं ने भाग लेकर अहम जानकारी हासिल की, वहीं एलसीईटी के सिविल विभाग ने भाग लेकर अपने क्षेत्र के पानी की संभाल की जिम्मेदारी उठाई।संत सीचेवाल ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि किताबों में छपने के बाद भी दिन प्रतिदिन बढ़ रही इस त्रास्दी को नहीं रोका जा सकता बल्कि इसके लिए प्रैक्टिकल तौर पर आगे आने जी आवश्यकता है। उन्होंने अपने क्षेत्र के पानी की संभाल के तरीके शेयर करते हुए अपनी टीम द्वारा पानी की संभाल के अपनाए गए तरीके बताए। इसके साथ ही एक वीडियो के माध्यम से सीचेवाल माडल पेश करते हुए उपस्थित अतिथियों को इस सामाजिक प्रयास के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एलसीईटी के सिविल विभाग ने यह अहम जानकारी हासिल करते हुए अपने क्षेत्र में पानी की संभाल के लिए आगे आकर प्रयास करने का प्रण लिया।

 

Tags: Ludhiana College of Engineering , SEECHEWAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD