Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कश्मीर में 10वें दिन भी कर्फ्यू जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 17 Jul 2016

Last updated on: Jul 17, 2016, 00:00 IST

कश्मीर घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने के बाद पैदा हुए तनाव के मद्देनजर रविवार को लगातार 10वें दिन भी कर्फ्यू जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "घाटी के सभी 10 जिलों में कर्फ्यू जारी रहेगा। सुरक्षा बलों को मरीजों और उनकी देखभाल करने वालों को जाने देने को कहा गया है। हवाईअड्डे पर जाने वालों को भी किसी तरह की मुश्किलों का सामना नहीं करना होगा, क्योंकि उड़ान टिकटों को कर्फ्यू पास के तौर पर देखा जा रहा है।"कश्मीर में जारी तनाव व हिंसा में मरने वालों की संख्या 41 हो गई है। उग्र भीड़ ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस पिकेट को आग के हवाले कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने आक्रामक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चलाई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

सभी क्षेत्रीय और अंग्रेजी दैनिकों का प्रकाशन रविवार को लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा।राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि समाचार-पत्रों के मालिकों को 19 जुलाई तक प्रकाशन बंद रखने के लिए कहा गया है।केबल टेलीविजन को कई दिनों बाद शनिवार शाम संचालन की अनुमति मिली। केबल ऑपरेटरों को सभी पाकिस्तानी टीवी चैनलों तथा दो निजी भारतीय चैनलों का प्रसारण बंद करने की सहमति जताए जाने के बाद संचालन की अनुमति दी गई।मोबाइल फोन इंटरनेट तथा कॉल की सुविधा दक्षिणी कश्मीर के इलाकों में लगातार आठवें दिन भी बंद है, जबकि मध्य व उत्तरी कश्मीर के इलाकों में यह रविवार को दूसरे दिन भी ठप है।हालांकि बिना इंटरनेट सुविधा वाले मोबाइल फोन का संचालन भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के पोस्ट पेड मोबाइल फोन पर उपलब्ध है।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला और जम्मू क्षेत्र के बन्निहाल के बीच रेल सेवा भी रुकी हुई है।राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने भर्तियों के लिए अगले चार दिनों में निर्धारित सभी साक्षात्कार स्थगित कर दिए हैं।घाटी में स्कूल, कॉलेज तथा विश्वविद्यालय भी बंद हैं।वरिष्ठ अलगाववादी नेताओं- सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक, मुहम्मद यासीन मलिक, शब्बीर शाह तथा अन्य को या तो उनके घरों में नजरबंद रखा गया है या एहतियातन हिरासत में ले लिया गया है, ताकि वे प्रदर्शनों में हिस्सा न सकें।अलगाववादियों ने प्रदर्शनकारियों से सोमवार तक बंद रखने का आह्वान किया है।घाटी में बंद आठ जुलाई को सुरक्षा बलों द्वारा हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को मार गिराए जाने के बाद नौ जुलाई को शुरू हुआ था।

 

Tags: PROTEST JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD