Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

सुखबीर सिंह बादल की केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात

पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से अवगत करवाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jul 2016

Last updated on: Jul 15, 2016, 00:00 IST

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज नई दिल्ली मे केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की और उनको पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र के किसानो को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर केन्द्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल और पंजाब के पुलिस मुख्य श्री सुरेश अरोड़ा भी उनके साथ थे।इस संबधी अत्याधिक जानकारी देते हुये एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने श्री राजनाथ सिंह को जानकारी दी कि पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र के जिन किसानों की जमीनें कांटेदार तार के पार है उनको उस समय भारी समस्याओं को सामना करना पड़ता है जब भी भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में कोई खटास आती है उन्होने बताया कि दोनों देशो के संबधों में तबदीली आने का खामयाजा पंजाबी किसानों को भुगतना पड़ता है और उनकी मुश्किलो में भारी वृद्धि हो जाती है क्याकि उनको अपनी जमीन तक पहुंचने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।स. बादल ने बताया कि इन किसानो के परिवारो का गुजारा केवल कृषि उपज से ही चलता है साथ ही उन्होने मांग की कि जब भी दोनों देशों में ऐसी स्थिति पैदा होती है और किसानों को खेती करने में मुश्किल आती है तो केन्द्र सरकार  इन सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों की वितीय सहायता करे। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने स. बादल और श्रीमती हरसिमरत कौर बादल की बात को बहुत ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार की इस मांग को केन्द्रीय गृह मंत्रालय  संबधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष उठाएगा और इसका सार्थक हल निकाला जाएगा।

 

Tags: Rajnath Singh , Sukhbir Singh Badal , Harsimrat Kaur Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD