Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

मानवता दिखाइए, हत्याएं बंद कीजिए, बातचीत कीजिए : मीरवाइज उमर फारूक

मीरवाइज उमर फारूक
मीरवाइज उमर फारूक
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 15 Jul 2016

Last updated on: Jul 15, 2016, 00:00 IST

कश्मीर के अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के नरमपंथी धड़े के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने अशांत कश्मीर घाटी में शांति बहाली के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा की गई पहल की सराहना की है, और कश्मीर घाटी में मौजूदा संकट के कई कारण गिनाए हैं। मीरवाइज ने कहा कि राज्य के जनसांख्यकी में बदलाव की आरएसएस और भाजपा की कथित योजना ने भी इसमें बड़ा योगदान किया है।मीरवाइज ने आईएएनएस के साथ एक विशेष बातचीत में कहा, "एक समय वाजपेयी हमलोगों के पास यहां आए थे। मुझे याद है, जब वह यहां आए थे, तो उनके पास एक राजनीतिक पैकेज था। उन्होंने माना था कि कश्मीर एक राजनीतिक समस्या है। उन्होंने कहा था कि हमें इस मुद्दे को मानवीय तरीके से सुलझाना है। उन्होंने कहा था कि हमें पुरानी बातें त्यागनी होगी और नई सुबह की ओर देखना होगा। हमने उनके साथ आदान-प्रदान शुरू किया और इस तरह संवाद प्रक्रिया शुरू हुई थी।

"मीरवाइज ने कहा कि आज का दुखद पक्ष यह है कि नई दिल्ली नकार की मुद्रा में है।उन्होंने कहा, "यह सरकार वाजपेयी के दृष्टिकोण की बात करती है, और इंसानियत की बुनियादी बात ही लगभग 40 मौतों, सैकड़ों घायलों, अस्पताल में पड़े छोटे बच्चों के साथ अपने आप स्पष्ट हो जाती है।"अलगाववादी नेता ने कहा, "कश्मीर कानून-व्यवस्था का, अच्छे और खराब शासन का, आर्थिक पैकेजों का, और रोजगार का मुद्दा कभी नहीं रहा। और अलगाववादी संगठन हमेशा इस बात को समझाने की कोशिश करते रहे हैं कि यह एक राजनीतिक मुद्दा है और इसे एक राजनीतिक समाधान की जरूरत है।"उन्होंने कहा कि सबसे पहले नई दिल्ली को अपना सैन्य दृष्टिकोण त्याग देना चाहिए, और कश्मीर के साथ मानवीय तरीके से पेश आना चाहिए। 

मीरवाइज ने कहा, "लेकिन ऐसा कहीं नहीं दिख रहा है। प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने नागरिकों के मारे जाने की निंदा तक नहीं की है। यहां तक कि उन्होंने कश्मीरियों के लिए सहानुभूति के एक शब्द नहीं बोले हैं।"हुर्रियत कांफ्रेंस के नरमपंथी धड़े के प्रमुख, मीरवाइज (43) मौजूदा अशांति शुरू होने के बाद से ही अपने घर में नजरबंद हैं। मौजूदा संकट इंडियन मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर बुरहान वानी (22) के आठ जुलाई को मारे जाने के बाद सड़कों पर शुरू हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के साथ शुरू हुआ है। इन हिंसक विरोध प्रदर्शनों में अबतक 38 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हो गए हैं।मीरवाइज ने कहा कि वानी और विरोध प्रदर्शन, यहां कश्मीरी युवाओं के बीच वर्षो से सुलगते गुस्से के परिणाम हैं, जिनपर कभी पानी डालने की कोशिश नहीं की गई।

उन्होंने कहा, "इसमें कई कारकों ने योगदान किया है। जम्मू एवं कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन गुस्से का एक स्रोत है।"अलगावावादी नेता ने कहा, "चूंकि यह एक मुस्लिम बहुल राज्य है, लिहाजा कई सारे लोग इस बात को महसूस कर परेशान हैं कि जम्मू एवं कश्मीर के बहुसंख्यक समुदाय की स्थिति को कमजोर करने की जानबूझकर कोशिश हो रही है। और भाजपा व आरएसएस इस मुद्दे पर अपने इरादे छिपा भी नहीं रहे हैं।"उन्होंने इस बात से इंकार किया कि इस संकट को पाकिस्तान या हुर्रियत कांफ्रेंस भड़का रहे हैं। उन्होंने सड़कों पर भड़के विरोध प्रदर्शनों को स्वस्फूर्त बताया।

मीरवाइज ने कहा, "दिल्ली खुद को छोड़कर बाकी सभी को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रही है। कभी पाकिस्तान को, तो कभी हुर्रियत को। हुर्रियत तो इस मामले में कहीं है ही नहीं। यह तो जनता है, कश्मीर के युवा हैं।"उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने कश्मीर में 2010 में भड़की अशांति के बाद इन छह वर्षो के दौरान कुछ नहीं किया, मुद्दे को सुलझाने की कोई कोशिश नहीं की, अलबत्ता कश्मीरियों को परेशान किया गया, उकसाया गया और समस्याएं खड़ी की गईं।

उन्होंने कहा, "चाहे यह तथाकथित सैनिक कॉलोनियों का मुद्दा हो, या पंडितों के लिए अलग बस्तियां बसाने का मुद्दा, प्रत्येक मुद्दे के जरिए दिल्ली ने उकसाया है। यह प्रेसर कुकर जैसी स्थिति थी, जरूरत से अधिक गैस जमा होने पर ढक्कन फट गया।

"मीरवाइज ने कहा कि कश्मीर को राजनीतिक शांति चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकारों को समझना चाहिए कि आखिर मारे गए इस युवक (वानी) के प्रति यहां का युवा वर्ग क्यों आकर्षित रहा है।उन्होंने कहा, "कश्मीर के प्रत्येक परिवार के पास त्रासदी, पीड़ा, यातना, की अपनी एक कहानी है, जो उन्हें बुरहान से जोड़ती है। वह (बुरहान) कभी पाकिस्तान नहीं गया। उसने अपना करियर, अपना अच्छा परिवार, और अपना आरामदायक घर छोड़ दिया और भारत की ताकत को चुनौती देने का फैसला किया, यह जानते हुए कि वह सैन्य शक्ति से निपटने में सफल नहीं हो पाएगा।"यह पूछे जाने पर कि निमंत्रण मिलने पर क्या हुर्रियत भारत सरकार के साथ बातचीत करना चाहेगा? मीरवाइज ने कहा, "मैं व्यक्तिगत तौर पर मानता हूं कि मुद्दे को सुलझाने के लिए कश्मीर में एक बड़ा हिस्सा हमेशा बातचीत के पक्ष में रहा है। लेकिन नई दिल्ली ने उसे खारिज कर दिया है।"उन्होंने कहा, "सबसे पहले तो उन्हें मानवीय चेहरा दिखाना होगा। ये पागलपन, हत्याएं बंद करनी होंगी।"

 

Tags: Mirwaiz Umar Farooq

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD