Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

अमेरिका की सड़कों पर हथियारों की जंग की कोई जगह नहीं : हिलेरी क्लिंटन

हिलेरी क्लिंटन
हिलेरी क्लिंटन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 13 Jul 2016

Last updated on: Jul 13, 2016, 00:00 IST

राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की भावी उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कभी प्राइमरी में प्रतिद्वंद्वी रहे बर्नी सैंडर्स के साथ न्यू हैंपशायर में मंगलवार को पहली संयुक्त रैली के दौरान अमेरिका में नस्लवाद व बंदूक हिंसा को खत्म करने का आह्वान किया। सैंडर्स द्वारा समर्थन करने के कुछ ही मिनटों बाद पूर्व विदेश मंत्री क्लिंटन ने कहा कि डलास जैसी त्रासदी से बचने के लिए पुलिस व समुदायों को आपस में विश्वास व आदर बनाए रखना चाहिए। समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, 68 वर्षीय क्लिंटन ने कहा, "निश्चित तौर पर, हम इस बात से सहमत हो सकते हैं कि अमेरिका की सड़कों पर हथियारों की जंग की कोई जगह नहीं है।"

क्लिंटन ने कहा कि पुलिस कार्रवाई में अश्वेत व्यक्तियों, महिलाओं व बच्चों के साथ त्रासदी न हो इसके लिए उन्होंने पूर्वाग्रह प्रशिक्षण व पुलिस अधिकारियों के लिए पूरे देश में सुरक्षा दिशा-निर्देशों के इस्तेमाल पर जोर दिया था।उन्होंने कहा, "हमारी पुलिस को एक पागल, एक नस्लवादी तथा एक असॉल्ट धारी नफरत से भरे व्यक्ति का सामना नहीं करना पड़े। हम उन सभी अधिकारियों के अहसानमंद हैं, जो अपनी जान को हथेली पर रखकर हमारी रक्षा करते हैं। इसलिए आइए, हम उनकी रक्षा करें।"

 

Tags: Hillary Clinton

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD