Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी

 

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में उप्र का रखा गया खास ध्यान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 05 Jul 2016

Last updated on: Jul 05, 2016, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देजनर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी नजर उप्र मिशन 2017 पर है। इसी वजह से उन्होंने उत्तर प्रदेश (उप्र) से तीन नए चहरे- अनुप्रिया पटेल, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और कृष्णा राज को मंत्रिमंडल में जगह दी है। चुनावी रणनीतिकार भी मंत्रिमंडल विस्तार को इसी नजर से देखते हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए उप्र में जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है।वर्ष 2014 में हुए आम चुनाव के बाद मोदी मंत्रिमंडल का यह दूसरा विस्तार है। इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में उप्र का खासतौर पर ध्यान रखा गया है। इस बार मंत्रिमंडल में मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल को जगह दी गई है। वह अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की बेटी और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। पूर्वाचल में करीब दो दर्जन जिलों में पटेल बिरादरी का अच्छा खासा जनाधार है। लोकसभा चुनाव के दौरान अनुप्रिया पटेल का लाभ भी भाजपा को मिला था, लेकिन मोदी मंत्रिमंडल में पहले जगह नहीं मिलने से कुर्मी वोटों के बंटने की आशंका बन गई थी।वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अनुप्रिया को मंत्री बनाकर मोदी ने कुर्मी समाज को साथ लेकर चलने का संदेश दिया है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के गृह जनपद चंदौली से सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी मोदी कैबिनेट में जगह पाने में कामयाब रहे। पांडेय पूर्वाचल में ब्राह्मण समुदाय का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। आगरा से सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया के इस्तीफे के बाद अब शाहजहांपुर से सांसद कृष्णा राज मोदी सरकार में दलित चेहरा होंगी। वह पश्चिमी उप्र में एक बड़ा चेहरा हैं। कृष्णा राज पहली बार सांसद चुनी गईं हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि जहां तक नए चेहरों को शामिल करने का सवाल है तो डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय पहले भी मंत्री रह चुके हैं। यह कोई नई बात नहीं है। वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश शुक्ला ने कहा कि मंत्रिमंडल में जिन चेहरों को शामिल किया गया है, उससे साफ है कि प्रदेश में जातीय समीकरण बनाने की कवायद शुरू हो गई है। अनुप्रिया पटेल, कृष्णा राज दोनों ऐसी नेता हैं, जिनका अपने-अपने क्षेत्रों में काफी प्रभाव है। ये दर्जन भर सीटों पर परिणाम प्रभावित करने की क्षमता रखती हैं।उन्होंने बताया कि इसके अलावा महेंद्र नाथ पांडेय के जरिए ब्राह्मणों को साधने की कवायद की गई है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि केंद्रीय मत्रिमंडल से कलराज मिश्रा की छुट्टी हो सकती है। ऐसे में ब्राह्मण समुदाय के तुष्टिकरण के लिए पांडेय को मंत्री बनाया गया है। 

 

Tags: Anupriya Patel , Mahendra Nath Pandey , Krishna Raj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD