Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अनिल कुंबले ने विराट कोहली की आक्रामकता की प्रशंसा की, चेताया भी

अनिल कुंबले, विराट कोहली
Listen to this article

5 Dariya News

बेंगलुरु , 04 Jul 2016

Last updated on: Jul 04, 2016, 00:00 IST

भारतीय टेस्ट टीम के वेस्टइंडीज जाने से पहले, टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने सोमवार को टीम के कप्तान विराट कोहली के मैदान पर आक्रामक रवैये की प्रशंसा की है, लेकिन साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को उस 'बारीक लकीर' (आक्रामकता को हद से बढ़ने नहीं देना) के बारे में भी याद दिलाया जिसका सम्मान किया जाना चाहिए। दौरे पर रवाना होने से पहले कुंबले ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं उनके (कोहली) आक्रामक रवैये को पसंद करता हूं। मैं उनसे अलग नहीं था, मैं भी काफी आक्रामक था पर, हम मैदान पर एक दूसरे से काफी अलग हैं। लेकिन, आप किसी के आक्रामक रवैये को खत्म नहीं कर सकते। मैं किसी की स्वाभाविक प्रवृति को बदलने वाला आखिरी व्यक्ति बनना चाहूंगा।"लेकिन, पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर ने कहा कि खिलाड़ी 'भारत के दूत हैं' और उन्हें सीमा नहीं पार करनी चाहिए।संवाददाता सम्मेलन में कोहली के साथ बैठे कुंबले ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि भारत का प्रतिनिधि होना और भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होना कितना महत्वपूर्ण है। यह हर कोई जानता है। हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे की खिलाड़ी इन दोनों के बीच की बारीक रेखा को याद रखें। 

निश्चित ही मैं किसी के प्राकृतिक गुण को बदलना नहीं चाहता।"कोच के तौर पर अपनी पहली परीक्षा पर जा रहे कुंबले ने कहा कि टीम को अपने विपक्ष की कमजोरी और मजबूत पक्षों पर ध्यान न देकर आने वाले अभ्यास मैचों में अपनी कमजोरियों में सुधार करना चाहिए। उन्होंने कहा, "हमें कुछ अभ्यास मैच खेलने हैं जहां हर खिलाड़ी को खेलने का मौका मिलेगा। उसके बाद हम फैसले लेंगे कि पहले टेस्ट मैच में क्या टीम उतारनी है।"उन्होंने कहा, "सिर्फ कुछ खिलाड़ियों ने ही वहां टेस्ट मैच खेला है। बाकी खिलाड़ियों ने छोटे प्रारूप के मैच खेले हैं। इसलिए अपने विपक्षी को देखने के बजाए हमें अपने आप को देखना होगा और सुधार करना होगा।"भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले कुंबले चाहते हैं टीम निरंतरता और खेल के लंबे प्रारूप पर ध्यान दे। उन्होंने कहा, "एक कोच के तौर पर आप टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं और वह अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ उपयोग कर सके, इसके लिए उन्हें तैयार करते हैं। आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर क्षेत्र में टीम काम करे, चाहे वह कौशल विकास हो या रणनीति, ताकि वह किसी भी परिस्थिति को भांप सके और समाधान ढूंढ सके।"कुंबले ने कहा, "अच्छी बात है कि हम काफी टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और हम अपनी कमियों को देख पा रहे हैं और उन्हें दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें इस सत्र में 17 टेस्ट मैच खेलने हैं जिसकी शुरुआत वेस्टइंडीज से होनी है। इसके बाद न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में खेलना है।"कोच ने कहा, "हमारा लक्ष्य निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना और ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना है। आप मैच में इस सोच के साथ नहीं जा सकते कि आप मैच नहीं जीत पाएंगे।"

 

Tags: Anil Kumble , Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD