Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

विंबल्डन : सानिया मिर्जा, लिएंडर पेस ने की जीत से शुरुआत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विंबल्डन , 03 Jul 2016

Last updated on: Jul 03, 2016, 00:00 IST

सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल खिलाड़ी भारत की सानिया मिर्जा और देश के दिग्गज पुरुष खिलाड़ी लिएंडर पेस ने वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबल्डन में जीत के साथ शुरुआत की। सानिया ने अपनी जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ विंबल्डन के छठे दिन शनिवार को हुए महिला युगल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में जीत हासिल की, जबकि पेस और पोलैंड के मार्सिन मात्कोवस्की की जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर की बाधा पार कर ली।

सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने जर्मनी की एना लीना फ्राइडसैम और लौरा सीजमंड की जोड़ी को एक घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 7-5 से मात दी।वहीं, दूसरी ओर पुरुष युगल वर्ग में चीनी ताइपे के लु-येन सुन और सर्बिया के जांको तिप्सारेविच की जोड़ी को पेस-मार्सिन ने 6-1, 6-3 से मात दी।इसके अलावा, पुरुष युगल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में भारत के शीर्ष वरीय रोहन बोपन्ना और उनके रोमानियाई जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया ने पहले दौर के मुकाबले में स्लोवाकिया के आंद्रेज मार्टिन और चिली के हैंस पोडिल्पनिक की जोड़ी को 7-5, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

 

Tags: Sania Mirza , Leander Paes

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD