Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

उत्तर प्रदेश : स्वामी प्रसाद मौर्य ने छोड़ी बसपा, मायावती को झटका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 22 Jun 2016

Last updated on: Jun 22, 2016, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को जोरदार झटका लगा है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बसपा से इस्तीफा दे दिया। मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान इसकी घोषणा। इस दौरान उन्होंने मायावती पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।मौर्य ने कहा कि दलितों और पिछड़ों का बसपा में दम घुट रहा है। माया अंबेडकर के सपने पूरा करने का दिखावा तो करती हैं, लेकिन दलितों के साथ धोखा करती हैं। वह सिर्फ दिखावे के लिए अंबेडकर का जन्मदिन मनाती हैं। टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए मौर्य ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में भी पैसे लेकर टिकट बांटे गए थे। 

मायावती ने दलितों को सिर्फ भुनाया है। उन्होंने कहा कि जो बसपा से निकाले गए हैं और जो बसपा के अंदर हैं, मगर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, ऐसे लोगों से बातचीत करके आगे की रणनीति तय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मौर्य लंबे समय से बसपा में मायावती के एक मजबूत स्तंभ के तौर पर थे। बसपा सरकार में वह हमेशा प्रमुख पदों व अहम विभागों के मंत्री रहे हैं और मौजूदा समय में नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम कर रहे थे। इस बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि मौर्य जल्द ही समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं और अखिलेश मंत्रिमंडल के अगले विस्तार में उनको बतौर कैबिनेट मंत्री जगह मिल सकती है। उप्र : स्वामी प्रसाद मौर्य ने छोड़ी बसपा, मायावती को झटका

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD