Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

मंत्री विधायको को एक बार दर्शन देने वाले राजा साहिब जनता का दर्द क्या समझेंगे: तरूण चुघ

कैप्टन साहिब संगत दर्शन की बजाए यारो की टेबल पर विश्वास करते है: तरूण चुघ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 18 Jun 2016

Last updated on: Jun 18, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिन्द्र सिंह द्वारा 100  दिनो मे पंजाब की सभी समस्याओ का हल निकालने के दावे को हास्यास्पद बताते हुये कहा कि कैप्टन साहब ने अगर अपने कार्यकाल के 1800 दिनो मे पंजाब की खुशहाली के लिए कुछ किया होता तो जनता उनको दो दो बार हरा कर सबक न सिखाती। श्री चुघ ने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल के उपनेता सांसद कैप्टन अमरिन्द्र सिंह की रगो मे राजशाही खून का संचार है। उनकी राजनीतिक दिनचर्या दोपहर 11 बजे से 5 बजे तक सीमित रहती है। अपने मुख्य्मंत्री के कार्यकाल मे कांग्रेस पार्टी के कैबिनेट मन्त्री तथा विधायक उनके आस पास फटक नही सकते थे। 

चुघ ने कहा कैप्टन सरकार के दिनो मे तत्कालीन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व 40 विधायक व सांसद दस जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के पास जाकर अपनी नाराजगी का खुला प्रदर्शन दर्जनो बार कर चुके है। श्री चुघ ने कहा कि 100 दिनो मे पंजाब की सभी समस्याओ का हल करवाने वाले अमृतसर से सांसद कैप्टन अमरिन्द्र सिंह ने अमृतसर की जनता का घोर अपमान किया है। कैप्टन ने चुनाव जीतने के बाद गुरू की नगरी के मतदाताओ को ठगने का काम किया है। श्री चुघ ने कहा कि कैप्टन अमरिन्द्र सिंह ने गत लोकसभा चुनावो मे अमृतसर की जनता से जो वायदे किये थे, उनमे से एक भी वायदा पूरा करवाने के लिए कभी लोकसभा मे आवाज नही उठाई। 

चुघ ने कैप्टन अमरिन्द्र सिंह को मौका परस्त राजनीतिज्ञ करार देते हुये कहा कि अमृतसर से सांसद बनते ही उन्होने कहा था कि मेरी पहली और अन्तिम इच्छा मात्र मुख्य्मंत्री बनने की है। सांसद तो मै गान्धी परिवार के हित्तो के लिए बना था, अमृतसर की जनता के हित्तो के लिए नही। श्री चुघ ने कैप्टन अमरिन्द्र सिंह के राजनीतिक जीवन को विचारधारा विहीन, सत्तालोलुप तथा चापलुसी भरा बताते हुये कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा कैप्टन अमरिन्द्र सिंह जैसे नेतृत्व के कारण पंजाब की जनता कांग्रेस मु1त भारत बनाने के अभियान मे अगामी विधानसभा चुनावो मे अन्तिम कील साबित होगी।

 

Tags: Tarun Chugh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD