Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

रोहन बोपन्ना के साथ मेरी जोड़ी पदक के लिए सर्वश्रेष्ठ : लिएंडर पेस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jun 2016

Last updated on: Jun 07, 2016, 00:00 IST

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने मंगलवार को कहा कि उनकी और रोहन बोपन्ना की जोड़ी अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक में भारत को पदक दिलाने के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगी। पेस का यह सातवां ओलम्पिक होगा। हालांकि, पुरुष युगल रैंकिंग में फिसलने के बाद उनके सातवें ओलम्पिक में खेलने के सपने को थोड़ा झटका लग सकता है। ताजा पुरुष युगल रैंकिंग में वह 46वें स्थान पर हैं और यह रैंकिंग उन्हें ओलम्पिक का टिकट दिलाने के लिए काफी नहीं है।

बोपन्ना ने ताजा जारी पुरुष रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाई है। इस वजह से उनका रियो का टिकट पक्का है। उन्हें पेस, पूरव राजा (103), दिविज शरण (114), साकेथ मेयनेनी (125), जीवन नेदुनचेझियान(134) और महेश भूपति (164) में से किसी एक को अपना जोड़ीदार चुनना है। पेस ने कहा, "बिना कोई शक के मैं और बोपन्ना रियो में पदक के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम हैं। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम रियो भेजेगा।"

बोपन्ना और पेस के अतीत में रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। उन्होंने 2012 लंदन ओलम्पिक में पेस के साथ जोड़ी बनाने से मना कर दिया था। पेस का बोपन्ना और भूपति के साथ खराब संबंध, भारतीय टेनिस का बड़ा मुद्दा रहा है। वहीं, बोपन्ना का कहना है कि पेस और उनके बीच लंदन ओलम्पिक के दौरान की बात पुरानी हो चुकी है और वह देश के लिए पेस के साथ खेल सकते हैं। पेस ने हाल ही में मिश्रित युगल में स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया है। 

पेस का कहना है कि उनका फ्रेंच ओपन का यह पहला मिश्रित युगल का खिताब उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने कहा, "फ्रेंच ओपन की ट्रॉफी मेरे लिए खास है। हमने दुनिया को बताया है कि भारतीय खिलाड़ी भी विश्व के और खिलाड़ियों को हरा सकते हैं।"उनकी बढ़ती उम्र के साथ ही उनके संन्यास लेने के सवाल भी दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन पेस इस पर ज्यादा कुछ बोले नहीं।उन्होंने कहा, "एक दिन मुझे संन्यास लेना है। शायद रियो, हो सकता है अगला ग्रैंड स्लैम, या दो-तीन साल और..मैं उस दिन संन्यास लूंगा जब मुझे लगेगा कि मैं अब और नहीं खेल सकता।"

 

Tags: Leander Paes

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD