Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात जी-7 सम्मेलन में नरेंद्र मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं जी-7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्‍यवाद पीयूष गोयल ने फ्रांस में किया यूपीआई लॉन्च अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, डीके शिवकुमार ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील एवियन में नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

 

अल्पसंख्यकों में आत्मविश्वास जगाया : नजमा हेपतुल्ला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 May 2016

Last updated on: May 24, 2016, 00:00 IST

अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने मंगलवार को कहा कि अल्पसंख्यकों में आत्मविश्वास का संचार करना उनके मंत्रालय की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नजमा ने कहा, "अगर आप पूछें, तो मैं कहूंगी कि आत्मविश्वास भरना मेरी बड़ी उपलब्धि रही है। इसके लिए काफी कोशिशें और कड़ी मेहनत करनी पड़ी।"उन्होंने कहा, "कई राज्यों में मुस्लिम अब भाजपा का विरोध नहीं कर रहे, जो कि असम के परिणाम से दिखाई दे रहा है। क्योंकि वे जानते हैं कि हमारी सरकार उनके कल्याण के लिए काम कर रही है।"यह पूछे जाने पर कि क्या उनके मंत्रालय द्वारा मुस्लिमों का आत्मविश्वास बढ़ाने के कारण ही असम में भाजपा की जीत हुई है, उन्होंने कहा, "यह पूरी टीम का मिलाजुला प्रयास है। मैं यह नहीं कहूंगी कि यह केवल मेरे कारण हुआ है। लेकिन मैं यह भी नहीं कहूंगी कि मेरे मंत्रालय ने या मैंने कोई योगदान नहीं दिया।"

असम की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर 'अकर्मण्यता' का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने असम के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को विभिन्न कार्यक्रमों पर खर्च करने के लिए 128 करोड़ रुपये जारी किए थे, लेकिन राज्य इस धन का सही उपयोग करने में असफल रहा।उन्होंने कहा, "मेरे यह पूछने पर कि उन्होंने उस पैसे का क्या किया, न तो राज्य अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और न ही अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब दिया।"नजमा ने अपने मंत्रालय की 'नई मंजिल', 'उस्ताद', 'सीखो और कमाओ' और 'मौलाना आजाद एकेडमी फॉर स्किल्स' (मनस) सहित कई योजनाओं के तहत किए गए काम को भी उजागर किया।उन्होंने कहा कि सरकार ने वित्त वर्ष 2016-17 के लिए मंत्रालय के लिए योजना बजट बढ़ाकर 3,800 करोड़ रुपये कर दिया है, जो कि 2015-16 के व्यय के स्तर से 168 करोड़ रुपये ज्यादा है।

 

Tags: Dr. Najma Heptulla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD