Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

श्रीनगर में अलगाववादियों की रैली रोकने को बंद

श्रीनगर में अलगाववादियों की रैली रोकने को बंद
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 21 May 2016

Last updated on: May 21, 2016, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार को आहूत अलगाववादियों की रैली को रोकने के लिए प्रशासन ने जगह-जगह प्रतिबंध लगा दिए हैं। श्रीनगर के जिलाधिकारी फारुख अहमद लोन ने आईएएनएस को बताया, "श्रीनगर के सात पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में प्रतिबंध लगाया गया है। जिन पुलिस थाना क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनमें खानयार, नौहट्टा, एम.आर.गुंज, रैनावारी, सफा कदाल, मैसूमा और निगीन शामिल हैं।"लोन ने बताया, "बंद निषेधात्मक हैं और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाया गया है।"

मीरवाइज उमर फारुख, सैयद अली गिलानी, मुहम्मद यासीन मलिक और अन्य सहित अलगाववादी नेताओं ने शनिवार को श्रीनगर के ईदगाह शहादत कब्रिस्तान में सार्वजनिक रैली आह्वान किया है। रैली अज्ञात हमलावरों द्वारा दो वरिष्ठ अलगाववादी नेताओं की हत्या के विरोध में उनकी बरसी पर आहूत की गई है।मीरवाइज उमर के पिता मीरवाइज मुहम्मद फारुख को 21 मई, 1990 को उनके निगीन स्थित निवास स्थान पर मार दिया गया था। एक अन्य अलगाववादी नेता अब्दुल गनी लोन की भी 21 मई 2002 को हत्या कर दी गई थी।

अलगाववादियों ने इन हत्याओं के लिए भारतीय खुफिया एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया, जबकि सरकार का कहना है कि ये हत्याएं विभिन्न अलगाववादी सशस्त्र समूहों के बीच शत्रुता की वजह से हुई थी।सुरक्षा-व्यवस्था की दृष्टि से इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनात की गई है।गौरतलब है कि शनिवार को राज्य में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सार्वजनिक अवकाश होने से शैक्षणिक संस्थान, सरकारी कार्यालय, बैंक और डाकघर बंद हैं। 

 

Tags: Protest JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD