Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

स्टेट इम्पलाईमैंट ग्रांटी कौंसिल की बैठक आयोजित पंचायती राज के प्रतिनिधियों को मगनरेगा स्कीम संबंधी जानकारी-सिकंदर सिंह मलूका

प्रत्येक तीन महीने बाद स्टेट इम्पालइटमैंट ग्रांटी कौंसिल की बैठक होगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 May 2016

Last updated on: May 20, 2016, 00:00 IST

ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की अध्यक्षता में आज यहां स्टेट इम्पलाईमैंट ग्रांटी कौंसिल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मगनरेगा स्कीम के अंतर्गत्त वित्तीय वर्ष, 2015-16 की प्रगति संबंधी कौंसिल के सदस्यों को जानकारी दी गई। इस स्कीम के विभिन्न पक्षों तथा पहलुओं संबंधी भी विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि 5 एकड़ से कम भूमि का मालिक किसान जो स्वयं खेती करता है मगनरेगा स्कीम तहत मानदेय पाने का हकदार होगा। मलूका ने कहा कि मगनरेगा को कामयाब बनाने के लिए आवश्यक है कि पंचायती राज के प्रतिनिधियों को स्कीम संबंधी पूरी-पूरी जानकारी हो, इसलिए स्कीम के अंतगत्र्त जिले एवं ब्लॉक स्तर पर पी आर आई के प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाये जायेंगे। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संपूर्ण गतिविधियों द्वारा गांव स्तर तक स्कीम संबंधी और जागरूकता पैदा की जायेगी। इस बैठक के दौरान स्टेट इंपलाइमैंट ग्रांटी कौंसिल के सदस्यों द्वारा भी विभिन्न सुझाव दिये गये और मगनरेगा स्कीम के अधीन होने वाले नये कार्यो संबंधी भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर सचिव ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग श्री दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने मगनरेगा स्कीम के अंतर्गत्त आने वाली विभिन्न स्कीमों संबंधी विस्तार में विवरण दिया। इस अवसर पर स्टेट इंपलाईमैंट ग्रांटी कौंसिल द्वारा अन्य कार्यो के साथ-साथ मगनरेगा स्कीम अधीन गौशाला के निर्माण क रवाने के कार्यो को भी स्वीकृति दी गई जोकि भारत सरकार से स्वीकृति के पश्चात पंजाब राज्य में लागू कर दी जायेगी ताकि किसानों की फसलों को अवारा पशुओं से बचाया जा सके। 

इस अवसर पर स्टेट इंपलाइमैंट ग्रांटी कौंसिल द्वारा वार्षिक रिपोर्टो को स्वीकृति दी गई। मंत्री जी द्वारा स्टेट इंपलाइमैंट ग्रांटी कौंसिल के समस्त सदस्यों के  सुझावों को बड़े ध्यान से सुना और उनको प्रत्येक तीन महीने बाद स्टेट इम्पलाईमैंट ग्रांटी कौंसिल की बैठक करवाई जायेगी ताकि स्कीम को और सुचारू ढंग से लागू किया जा सके। इस बैठक में अन्य उच्च अधिकारियों के अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग दीपेंद्र सिंह ढिल्लों, उपनिदेशक हरदयाल सिंह चठ्ठा और स्टेट इंपलाईमैंट ग्रांटी कौंसिल के समस्त सदस्य उपस्थित थे। 

 

Tags: Sikander Singh Maluka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD