Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हिलेरी को केंटकी, सैंडर्स को ओरेगन प्राइमरी में जीत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 18 May 2016

Last updated on: May 18, 2016, 00:00 IST

अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रही हिलेरी क्लिंटन को मंगलवार को केंटकी राज्य की प्राइमरी में जीत हासिल हुई, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स ने ओरेगन प्राइमरी में जीत दर्ज की। हिलेरी को हालांकि केंटकी में सैंडर्स के मुकाबले बहुत बड़ी जीत नहीं मिली और वह मामूली अंतरों से ही जीत पाईं। 'सीएनएन' की रिपोर्ट के अनुसार, हिलेरी को सैंडर्स के मुकाबले सिर्फ आधा प्रतिशत अंक से जीत मिली, जबकि वर्ष 2008 के राष्ट्रपति चुनाव की प्राइमरी में उन्हें सीनेटर बराक ओबामा के मुकाबले 35 प्रतिशत अंक मिले थे।

हिलेरी को अब केवल एक प्राइमरी में मुकाबले का सामना करना है, जो सात जून को कैलीफोर्निया में होगा।वहीं, सैंडर्स ने ओरेगन प्राइमरी में आसानी से जीत दर्ज कर ली। जीत के बाद कैलिफोर्निया में एक रैली को संबोधित करते हुए सैंडर्स ने कहा कि हालांकि हिलेरी के अभियान द्वारा उन पर स्पर्धा से हटने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वह अंतिम वोट तक दौड़ में बने रहेंगे।हिलेरी ने मंगलवार रात कोई जनसभा नहीं की, लेकिन उनके अभियान की ओर से ट्विटर पर जारी बयान में कहा गया, "हम एकजुट हैं।"सैंडर्स के चुनाव अभियान के प्रबंधक जेफ वीवर ने कहा केंटकी में कड़ी टक्कर इस बात का संकेत है कि डेमोक्रेट्स हिलेरी के बारे में पुनर्विचार करने लगे हैं।वहीं, रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार माने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने भी ओरेगन में जीत दर्ज की। हालांकि उनकी यह जीत एकतरफा रही, क्योंकि उनके सभी प्रतिद्वंद्वी पहले से दौड़ से हट चुके हैं।

 

Tags: Hillary Clinton

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD