Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पत्रकार हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने को तैयार : नीतीश कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 16 May 2016

Last updated on: May 16, 2016, 00:00 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिवान में समाचार पत्र हिन्दुस्तान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में दुख प्रकट करते हुए सोमवार को यहां कहा कि सरकार इस मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने को तैयार है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में भाग लेने के बाद नीतीश ने संवाददाताओं से कहा, "सिवान में पत्रकार हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने की मौखिक मंजूरी दे दी गई है। कुछ ही घंटों में सभी औपचारिकताएं पूरी कर इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।"मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में कानून का राज है और रहेगा। विपक्ष के 'जंगलराज' के आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। "किसी भी मामले में बिहार में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी मामले की जांच में किसी तरह की कोताही नहीं की जा रही।"

सिवान में पत्रकार हत्या मामले पर उन्होंने कहा, "पत्रकार के ऊपर हमला मेरे ऊपर हमले की तरह है। प्रदेश की जनता ने मुझे काम करने के लिए जनादेश दिया है और मैं निष्पक्षतापूर्वक काम कर रहा हूं।" उन्होंने कहा कि बिहार में घट रही घटनाओं की निष्पक्ष रूप से अन्य राज्यों के साथ विश्लेषण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन वाले राज्यों में बिहार से ज्यादा आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। उल्लेखनीय है कि सिवान के वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक अखबार 'हिन्दुस्तान' के ब्यूरो प्रमुख, रंजन शुक्रवार को अखबार का कार्यालय बंद कर वापस घर जा रहे थे, तभी सिवान रेलवे स्टेशन के नजदीक अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। 

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD