Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्र सरकार के प्रति कोई कटुता नहीं : हरीश रावत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 11 May 2016

Last updated on: May 11, 2016, 00:00 IST

बहुमत परीक्षण में जीत के बाद कांग्रेस नेता हरीश रावत का उत्तराखंड का फिर से मुख्यमंत्री बनना तय है। उन्होंने बुधवार को कहा कि उनकी केंद्र सरकार से कोई कटुता नहीं है और वह राज्य के विकास के लिए केंद्र का समर्थन चाहेंगे। केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि वह राज्य से राष्ट्रपति शासन हटा रही है। इसके बाद रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "यह एक तनाव व अनिश्चितता वाला समय था और राज्य को नुकसान हुआ। लेकिन, अंत भला तो सब भला। हमें बुरे अनुभवों को भुलाकर नया अध्याय शुरू करना चाहिए।"उन्होंने कहा कि जिस तरह हम केदारनाथ आपदा से उबरे थे, उसी तरह इस राजनीतिक त्रासदी से उबरेंगे। रावत ने कहा, "केंद्र सरकार और महान्यायवादी मुकुल रोहतगी ने शीर्ष न्यायालय को राष्ट्रपति शासन हटाने और उनकी सरकार को बहाल करने की बात बताकर सदाशयता दिखाई है।"

रावत ने कहा, "हम छोटे राज्य से हैं, लेकिन आंकाक्षाएं बड़ी हैं। उत्तराखंड के लोगों की क्षमता बहुत बड़ी है। पिछले डेढ़ महीने में राज्य को बहुत नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के लिए केंद्र के सतत सहयोग की आवश्यकता है।"रावत ने उन लोगों को धन्यवाद कहा जिन्होंने उनका साथ दिया। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इस मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए विशेष तौर पर धन्यवाद दिया। रावत ने बहुमत सिद्घ करवाने में मदद करने के लिए मायावाती को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया और उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने अपने सभी सहयोगियों का आभार जताया।रावत ने कहा, "मैं सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय को धन्यवाद कहना चाहूंगा। न्यायालय ने लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है। मैनें सीबीआई से कहा था कि 'स्टिंग ऑपरेशन' की जांच में पूरा सहयोग दूंगा, लेकिन वे कुछ ज्यादा ही उत्सुक दिखे।"सर्वोच्च न्यायालय से फैसला आने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल दिखाई दिया।

 

Tags: Harish Rawat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD