Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

उत्तराखंड : कांग्रेस ने विश्वामत जीता, भाजपा ने हार मानी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 10 May 2016

Last updated on: May 10, 2016, 00:00 IST

उत्तराखंड में मंगलवार को हुए बहुमत परीक्षण में कांग्रेस की जीत के साथ कई दिनों से चल रहे राजनीतिक ड्रामे का पटाक्षेप हो गया। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर मंगलवार को राज्य विधानसभा में हुए शक्ति परीक्षण में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बाजी मार ली, हालांकि आधिकारिक तौर पर परिणाम बुधवार को जारी किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हार स्वीकार कर ली है। सदन में अपदस्थ मुख्यमंत्री हरीश रावत के पक्ष में 33 वोट पड़े, जबकि 28 वोट उनके खिलाफ पड़े। कांग्रेस के नौ बागी विधायकों की अयोग्यता शीर्ष अदालत द्वारा बरकरार रखने के बाद सदन में सदस्यों की संख्या 72 से घटकर 62 हो गई है।अध्यक्ष ने मतदान नहीं किया और नौ बागी सदस्यों को पहले ही मतदान से वंचित कर दिया गया था। शक्ति परीक्षण के कुछ ही मिनटों बाद कांग्रेस जीत का जश्न मनाने लगी।नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक सरिता आर्य ने एक निजी टेलीविजन चैनल से कहा कि "कांग्रेस ने विश्वास मत हासिल कर लिया है।"

हरीश रावत ने मतदान के परिणाम पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय, लोकतांत्रिक ताकतों और समर्थन के लिए उत्तराखंड के लोगों को धन्यवाद दिया।रावत ने संवाददाताओं से कहा, "उत्तराखंड कल (बुधवार) विजेता बनेगा।"उन्होंने कहा, "मैं आशा करता हूं कि राज्य पर से अनिश्चितता के बादल छंट जाएंगे और चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।"कांग्रेस के कई नेताओं ने निजी बातचीत में कहा कि उन्होंने विश्वास मत हासिल कर लिया है और जब सर्वोच्च न्यायालय परिणाम की घोषणा करेगा, तो उनकी बात सही साबित हो जाएगी।शक्ति परीक्षण के बाद सदन से बाहर आते हुए कांग्रेस के विधायकों ने विश्वास मत के परिणाम पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। हालांकि कुछ ने विजय चिन्ह दिखाए और नारे लगाए, "कांग्रेस जिंदाबाद, हरीश रावत जिंदाबाद।"भाजपा के सदस्य गणेश जोशी ने भी माना कि उनकी पार्टी विश्वास मत के दौरान पराजित हो गई है।सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर विधानसभा की कार्यवाही की वीडियोग्राफी होने के बाद जोशी ने संवाददाताओं से कहा, "संख्या के खेल में भाजपा, कांग्रेस को पराजित नहीं कर सकी।"जोशी ने कांग्रेस पर अपने विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए बाहुबल और धनबल के प्रयोग का आरोप लगाया। 

कांग्रेस के पास 27 विधायक हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के पास 28 विधायक। प्रगतिशील लोकतांत्रिक मोर्चा (पीडीएफ) के चार और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दो विधायक हैं। इन सभी छह विधायकों ने खुले तौर पर रावत के पक्ष में मतदान किया।उत्तराखंड सरकार को 27 मार्च को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद हरीश रावत के पास विधायकों की संख्या का पता लगाने के लिए सदन में मतदान कराया गया। केंद्र की भाजपानीत सरकार ने इस पहाड़ी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने के लिए कुशासन का उल्लेख किया था। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "उत्तराखंड में लोकतंत्र की विजय और षड्यंत्रकारियों की हार हुई है। पैसे और बाहुबल पर सच की हमेशा विजय होती है।"उन्होंने कहा कि हरीश रावत की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा ने कांग्रेस के बागियों के साथ साठगांठ की। उसे देश से माफी मांगनी चाहिए।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, "लोकतंत्र की विजय हुई। उत्तराखंड में सर्वोच्च न्यायालय के बूते ही शक्ति परीक्षण संभव हो सका। भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की।"शक्ति परीक्षण के बाद भी हरीश रावत की मुश्किलें कम नहीं होने वाली। उन्हें कांग्रेस के बागी विधायकों को अपने पक्ष में करने के लिए रिश्वत देने के मामले में नई दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होना बाकी है। 

पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी।उन्होंने ट्वीट किया, "उत्तराखंड का परिणाम मोदी सरकार के लिए गहरा आघात है। आशा है कि वे अब सरकारों को अस्थिर करने का काम नहीं करेंगे।"इससे पहले मंगलवार को बसपा नेता मायावती ने अपनी पार्टी का समर्थन कांग्रेस को देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, "हमने सांप्रदायिक ताकतों का हमेशा विरोध किया। हमारे दो विधायक कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे।"

 

Tags: Harish Rawat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD