Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

आरएसएस के एजेंडे को आगे बढ़ा रहीं भाजपा-पीडीपी : कांग्रेस

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 09 May 2016

Last updated on: May 09, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जम्मू एवं कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की गठबंधन सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया और दोनों पर राज्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी. ए. मीर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सिविल सेक्रेटेरिएट की तरफ मार्च किया, जहां ग्रीष्मकालीन राजधानी के अपने कार्यालय में पहले दिन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती गार्ड ऑफ ऑनर ले रही थीं।पुलिस ने हालांकि प्रदर्शनकारियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए उन्हें सचिवालय का घेराव करने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, "भाजपा का जो यार है, गद्दार है, गद्दार है।"मीर ने संवाददाताओं से कहा, "महबूबा मुफ्ती ने सत्ता पाने के लिए आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) तथा भाजपा से गठबंधन कर लिया, जिनके खिलाफ उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा था और वादा किया था कि इन हिंदूवादी पार्टियों को जम्मू एवं कश्मीर से दूर रखा जाएगा।"उन्होंने कहा कि यह मार्च मुख्यमंत्री को उनके वादों की याद दिलाता है और बताता है कि किस प्रकार वह राज्य में सत्ता के लिए भाजपा का स्वागत कर रहीं हैं।

 

Tags: Ghulam Ahmad Mir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD