Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

लोकसभा उपचुनाव के लिए नेशनल कांफ्रेंस व कांग्रेस ने मिलाया हाथ

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 15 Mar 2017

Last updated on: Mar 15, 2017, 00:00 IST

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस ने बुधवार को घोषणा की कि वे जम्मू एवं कश्मीर में श्रीनगर और अनंतनाग के उप चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मीडिया को बताया कि नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर से और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी.ए. मीर अनंतनाग से चुनाव लड़ेंगे।उमर ने कहा, "श्रीनगर और अनंतनाग में सत्तारूढ़ पीडीपी से मुकाबले के लिए संयुक्त रणनीति तैयार करने के लिए नेकां और कांग्रेस में गहन विचार विमर्श हुआ।"उन्होंने कहा, "विचार विमर्श के बाद फैसला लिया गया कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस मिलकर उप चुनाव लड़ें।"

उन्होंने मीडिया से कहा, "कांग्रेस ने हमें आश्वासन दिया है कि उसके सभी कार्यकर्ता और शुभचिंतक श्रीनगर में फारूक अब्दुल्ला की जीत के लिए काम करेंगे और वहीं अनंतनाग में हमारी पार्टी मीर साहब की जीत के लिए काम करेगी।"जीत के भरोसे के सवाल पर उमर ने कहा, "कोई भी 100 प्रतिशत भरोसे के साथ चुनाव नहीं लड़ सकता, लेकिन हमें भरोसा है कि हम ये दोनों सीटें जीतेंगे।"पीपुल्स डेमोकेट्रिक पार्टी (पीडीपी) ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के भाई तसद्दुक हुसैन सैयद अनंतनाग से और कांग्रेस छोड़कर पीडीपी में शामिल हुए नजीर अहमद खान श्रीनगर से मैदान में उतरेंगे।

 

Tags: Omar Abdullah , Ghulam Ahmad Mir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD