Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

कई रिपब्लिकन मेरा समर्थन करने को इच्छुक : हिलेरी क्लिंटन

हिलेरी क्लिंटन
हिलेरी क्लिंटन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 09 May 2016

Last updated on: May 09, 2016, 00:00 IST

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि जब से डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार बने हैं, सुनने में आ रहा है कि रिपब्लिकन पार्टी के लोग राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें समर्थन करने को इच्छुक हैं। सीबीएस टेलीविजन न्यूज पर रविवार को एक कार्यक्रम 'फेस द नेशन' के दौरान हिलेरी ने कहा, "मैं एक बार फिर कहना चाहूंगी कि वैसे लोग जो इस चुनाव को महत्वपूर्ण समझते हैं और गंभीरता पूर्वक अपना मतदान करते हैं, वे मेरे चुनाव अभियान में शामिल हों।"उन्होंने कहा, "और हाल के कुछ दिनों में मेरी बात कई रिपब्लिकन से हुई है, जिनका कहना है कि वे इस बारे में सोचने में दिलचस्पी रखते हैं।"क्लिंटन ने कहा कि वे ट्रंप के खिलाफ बिना सिर पैर की लड़ाई नहीं लड़ने जा रही हैं।

उन्होंने कहा, "मैं बिना सिर पैर की लड़ाई नहीं लड़ने जा रही हूं। मैं मुद्दों की लड़ाई लड़ने जा रही हूं और मेरे एजेंडे में अमेरिकी लोग हैं। मैं ऐसा सोच ही नहीं रही हूं कि मैं डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लड़ने जा रही हूं। मैं सोचती हूं कि मैं अपने देश के लिए, एक दृष्टिकोण के लिए लड़ने जा रही हूं।"क्लिंटन ने कहा कि एक तो रिपब्लिकन पार्टी में कलह है और सदन के अध्यक्ष पाउल रयान ने कहा है कि वे ट्रंप का समर्थन करने के लिए तैयार नहीं हैं। साथ ही दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भी उन्हें समर्थन न करने का संकल्प लिया है।

 

Tags: Hillary Clinton

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD