Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

विशव वैटरनरी दिवस का उद्देश्य पशुओं और इंसानों तंदरुस्ती को सुरक्षित रखना: गुलजार सिंह रणीके

वैटरनरी डाक्टरों का अप्रत्यक्ष रूप से मानवीय सेहत संभालने में अहम योगदान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 30 Apr 2016

Last updated on: Apr 30, 2016, 00:00 IST

विश्व वैटरनरी दिवस मनाने की प्रथा विश्व वैटरनरी संस्था ने शुरू की थी  जिसका मुख्य उद्देश्य जानवरों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाना है जिससे मानव और पशु की तंदरुसती को सुरक्षित रखा जा सके।इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री स. गुलजार सिंह रणीके ने बताया कि विश्व वैटरनरी संस्था ने मानव के जीवन में पशुओं के  महत्व को समझते हुए विश्व वैटरनरी दिवस का विषय 'वन हैल्थ (एक जीवन) निर्धारित किया है जिसका भावार्थ है कि मानव और पशुओं की सेहत का सम्बन्ध प्रत्यक्ष रूप से एक दूसरे से है। यदि मानव द्वारा पाले गए पशु की सेहत अच्छी है तो ही इससे मिलने वाला हर तरह का भोजन पदार्थ पौष्टिक माना जा सकता है।रणीके ने आगे बताया कि वैटरनरी डाक्टर जहां पशुओं का इलाज करता है, वहीं पशुओं को विभिन्न बीमारियाँ से बचाता है, वहां पशु पालकों को अच्छी नस्लों के पशु पैदा करने, साफ सुथरा और ज्यादा दूध पैदा करने की जानकारी भी देता है जिससे पशु पालकों की कमाई बढ़ती है और उन का आर्थिक स्थिति भी सुधरती है। वैटरनरी डाक्टर इन बीमारियाँ से पशुओं को बचाता है और अप्रत्यक्ष तौर पर मानवीय सेहत संभालने में योगदान देता है।

स. रणीके  ने बताया कि विश्व वैटरनरी दिवस के  अवसर पर राज्य में इस महत्वपूर्ण विषय प्रति जागरूकता लाने वैटरनरी अफसरों द्वारा स्कूलों में जा कर, वैटरनरी पेशे के बारे में विशेष जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इंसानों को होने वाली मुख्य बीमारियों का सम्बन्ध जानवरों के  साथ ही है जैसे चमड़ी के रोग, टी.बी., पेट के कीड़े, स्वाईन फ्लू, बर्ड फ्लू, हैपेटाईट्स, एच.आई.वी., हलकना, बरूसीलेसिस (मानव के हाथों पैरों में दर्द और हल्का बुखार रहना आदि) जैसे रोग पशुओं द्वारा इंसानी जीवन पर मार करते हैं।साधारण तौर पर समझा जाए कि यदि आपकी गाय, भैंस की सेहत दुरुस्त है तो आपको अच्छी गुण्वत्ता का दूध मिलेगा, इसी तरह यदि घर में रखे गए कुत्ते, बिल्लों और अन्य पालतू जानवर हमारे घर में 24 घंटे रहते हैं यदि इन्हें किसी तरह का रोग होता है तो हमें भी यह रोग होने का खतरा कई गुणा अधिक हो जाता है। इसी लिए ही विश्व वैटरनरी दिवस का विषय विशेष तौर पर 'वन हैल्थÓ रखा गया है और हमें पशुओं की सेहत को बरकरार रखने पशु पालन और डेयरी विकास विभाग की तरफ से जारी निर्देश और पशु सेहत कैंपों द्वारा अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए।

 

Tags: Gulzar Singh Ranike

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD