मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आज यहां हि.प्र. राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री अतुल शर्मा के नेतृत्व में जिला परिषद सदस्य सुश्री कृष्णा देवी और शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 10 प्रधानों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की।प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को जून माह में नागरिक अभिनंदन के लिए निमंत्रण दिया और निकट भविष्य में कुमारसैन में अग्निशमन केन्द्र के लिए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कुमारसैन में स्टेडियम और 50 बिस्तरों के अस्पताल के लिए बजट प्रदान करने के लिए भी धन्यवाद किया।