Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

सैंडर्स समर्थकों ने हिलेरी के काफिले पर बरसाए डॉलर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 17 Apr 2016

Last updated on: Apr 17, 2016, 00:00 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की होड़ में शामिल बर्नी सैंडर्स के समर्थकों ने प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के वाहनों के काफिले पर एक डॉलर के नोटों की बौछार कर दी। यह घटना तब की है, जब काफिला चंदा उगाही के एक कार्यक्रम के लिए अभिनेता जॉर्ज क्लूनी के लॉस एंजेलिस स्थित घर के रास्ते में था। सैंडर्स समर्थकों ने एक डॉलर के नोट हवा में फेंके। एनबीसी न्यूज की रपट के अनुसार, सैंडर्स के करीब 75 समर्थकों का समूह शनिवार को इस चंदा उगाही कार्यक्रम के जवाब में क्लूनी के एक पड़ोसी के आवास पर चंदा उगाही कार्यक्रम आयोजित किया था।प्रदर्शनकारियों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया और उस घर से बहुत शोर मचाया। सब ने एक साथ चिल्लाकर कहा 'वी आर इन द मनी'। इसके साथ ही जब एक वाहन वहां से गुजरा तो प्रदर्शनकारियों ने उस पर डॉलर फेंके।सैंडर्स ने हिलेरी की जमकर आलोचना की है। 

उनका कहना है कि हिलेरी का वॉल स्ट्रीट से नजदीकी रिश्ता है और उन्होंने धन लेकर भाषण दिए हैं। वरमोंट के सीनेटर सैंडर्स अक्सर इस बात का उल्लेख करते हैं कि उनके चंदे का औसत आकार 27 डॉलर है, जो इस बात का उदाहरण है कि उन्होंने धन की राजनीति से दूरी बना रखी है।सैंडर्स के कार्यक्रम में भाग लेने वालों ने 27 डॉलर प्रति व्यक्ति भुगतान किया गया। हिलेरी के साथ कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों ने कम से कम 33 हजार 400 डॉलर प्रति व्यक्ति दिया। वहीं सह आयोजक ने एक लाख डॉलर प्रति युगल दिया। क्लूनी ने एनबीसी न्यूज के 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में एक साक्षात्कार में कहा कि वह इस तरह का चंदा जुटाने वाले कार्यक्रम को 'गंदा' करार देने के सैंडर्स की बात से सहमत हैं।क्लूनी ने कहा, "हां मैं सोचता हूं कि यह धनराशि गंदी है..सैंडर्स जब इसके खिलाफ बोलते हैं तो वह बिल्कुल सही बोलते हैं। यह हास्यास्पद है कि राजनीति में हमारे पास इस तरह का धन हो। मैं इससे बिल्कुल सहमत हूं।"लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए धन जरूरी भी है। 

 

Tags: Hillary Clinton

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD