Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

पंजाब के डी जी पी द्वारा फरीदकोट में नशों विरूद्ध जागरूकता मुहिम का आगाज़

पंजाब सरकार द्वारा नवयुवकों को नशों से दूर रखने के लिए खेलों के प्रति आकर्षित करने के अतिरिक्त सरकारी नौकरियां व स्वै:रोज़गार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं: डी जी पी सुरेश अरोड़ा

पंजाब के डी जी पी द्वारा फरीदकोट में नशों विरूद्ध जागरूकता मुहिम का आगाज़
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदकोट , 07 Apr 2016

Last updated on: Apr 07, 2016, 00:00 IST

राज्य के लोगों को नशों के खराब परिणामों के प्रति जागरूक करें व नशा तस्करों/नशेडिय़ों संबंधी पुलिस को गुप्त सूचना देने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा आरंभ की गई राज्य स्तरीय जागरूकता मुहिम तहत डी जी पी पंजाब श्री सुरेश कुमार अरोड़ा द्वारा फरीदकोट जिले के बाबा फरीद लॉ कालेज, गांव चहल और गांव , ढूॅडी  में जन सभाओं को स बोधन किया गया तथा लोगों को नशों के प्रति जागरूक करने के अतिरिक्त नशों की स पूर्ण रोकथाम के लिए उनके बहुमूल्य सुझाव भी लिए गए।इन समागमों को स बोधन करते पंजाब पुलिस के मु ाी श्री अरोड़ा ने कहा कि नशे जहां हमारी नवयुवक पीढ़ी को क्षति पहुंचा रहे हैं वहीं इसके सामाजिक व आर्थिक खराब प्रभाव भी पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मु य मंत्री स. प्रकाश सिंह बादल और उप-मु यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल द्वारा पुलिस को स त आदेश दिए गए हैं कि नशों के तस्करों विरूद्ध स त से स त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा नशों के शिकार लोगों को इस दलदल में निकाल कर नशा छुड़ाऊ तथा पुनर्वास केन्द्रों से उपचार करवा कर उनके समाज की मु य धारा में शामिल किया जाए। 

उन्होंने कहा कि नशों के प्रयोग को रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार द्वारा 181 नंबर टोल फ्री हैल्पलाईन शुरू की गई है जिसपर नशों के तस्करों या नशों का कारोबार करने वाले लोगों संबंधी जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम बिल्कुल गुप्त रखा जाएगा तथा शिकायत सही पाए जाने की सूरत में पुलिस द्वारा शिकायत कत्र्ता को 10 हज़ार रूपए का ईनाम भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत् समय में इस टोल फ्री नंबर द्वारा 1800 के लगभग शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें सेे 73 शिकायतों द्वारा सही पाई गईं तथा  सूचना देने वालों को सरकार द्वारा स मानित किया गया।

डी जी पी श्री सुरेश अरोड़ा ने कहा कि यदि किसी शिकायत कत्र्ता को लगता है कि लोक पुलिस नशों के तस्करों विरूद्ध सही कार्रवाई नहीं कर रही तो वह टोल फ्री नंबर के अतिरिक्त डी जी अैंटी ड्रग  फलाइंग स्काड के साथ ही संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा संगरूर और श्री अमृतसर साहिब में दो विशेष अैंटी ड्रग फलाइंग स्कॉड स्थापित किएक गए हैं इनके संपर्क नंबर शीघ्र ही सार्वजनिक किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह फलाइंग स्कॉड शिकायत मिलने पर प्रत्यक्ष संबंधित जिले में रेड करेंगी तथा नशा तस्करों को गिरफतार करेगीं।

बाबा फरीद लॉ कालेज के विद्यार्थी, गांव चहल और , ढूॅडी में विद्यार्थियों पर विभिन्न लोगों के प्रश्रों के उत्तर में पंजाब पुलिस मुखी श्री सुरेश कुमार अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह नशों की रोकथाम के लिए गंभीर है व इसके लिए पुलिस व किसी तरह का भी सियासी दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि सीमा पार से नशों की तस्करी रोकने के लिए बी एस एफ के अतिरिक्त पंजाब पुलिस द्वारा भी विशेष चौकसी बढ़ाई गई है तथा पंजाब पुलिस द्वारा नशों संबंधी खुफिया  जानकारी लेने के लिए 40 अन्य जासूसी कुत्ते खरीदे गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नवयुवकों को नशों से दूर रखने के लिए जहां गांव-गांव खेल जिम  स्थापित किए जा रहे हैं और सरकार द्वारा नवयुवकों के लिए नौकरियां तथा स्वै:रोज़गार के अधिक से अधिक अवसर पैदा किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को अपील की कि वह पंजाब सरकार के नशों विरूद्ध जागरूकता मुहिम में अधिक से अधिक सहयोग देकर इस प्रयास का भाग बनें। इसके अतिरिक्त उन्होंने बाबा फरीद लॉ कालेज में नशा छुड़ाओ जागरूरकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर आई जी श्री ईश्वर सिंह, डी आई जी फिरोज़पुर रेंज़  श्री यूरिंदर सिंह हेअर, जिला पुलिस मुखी सुखमिंदर सिंह मान, ए आई जी श्री अजय मलूजा, बाबा फरीद कालेज के चेयरमैन स.इन्द्रजीत सिंह सेखों, महीप सिंह सेखों समेत बड़ी सं या में पुलिस अधिकारी तथा क्षेत्र के पंच सरपंच व प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: DGP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD