Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

परमाणु हथियारों के प्रबंधन में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण : अमेरिका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 31 Mar 2016

Last updated on: Mar 31, 2016, 00:00 IST

परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के लिए दुनिया के 50 देशों से नेताओं का यहां आना शुरू हो गया है। अमेरिका ने कहा है कि परमाणु हथियारों और परमाणु सामग्री के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने में भारत को एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। ब्रसेल्स और लाहौर आतंकी हमले की छाया में हो रहे इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य नेता दो दिनों तक इस बात पर चर्चा करेंगे कि आतंकियों एवं अन्य गैर राजकीय तत्वों (नान स्टेट एक्टर्स) के हाथ परमाणु सामग्री और प्रौद्योगिकी पड़ने से किस तरह रोका जाए। अमेरिकी विदेश मंत्री जान केरी ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने कार्यकाल में इस तरह की चौथी और आखिरी बैठक का आयोजन कर रहे हैं। स्वाभाविक है वह इस बात से बेहद खुश हैं कि परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन आए हैं।" 

डोभाल ने इसके जवाब में कहा, "भारत इसके विशेष महत्व को समझता है। यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण सम्मेलन है और मोदी दिल से रेडियोधर्मी पदार्थ की सुरक्षा एवं संरक्षा हर हाल में सुनिश्चित होते देखना चाहते हैं।" केरी ने कहा, "भारत का अगुआ और जवाबदेह रहने का लंबा रिकार्ड है। और, अभी हम देख रहे हैं कि हथियार निर्माण की संभावना में तेजी लाने वाले कदम उठाए जा रहे हैं और इसे लेकर हम खास तौर से चिंतित हैं।"केरी ने कहा, "हमने इन मुद्दों को क्षेत्र के विभिन्न साझीदारों के साथ उठाया है। इसलिए हमें उम्मीद है कि यह परमाणु सुरक्षा सम्मेलन हरेक को हमारी वैश्विक जवाबदेही को समझने में योगदान करेगा।"केरी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा का मानना है कि 'भारत के साथ रिश्ता इस शताब्दी को परिभाषित करने वाला रिश्ता है और इसके कई कारण हैं।" 

उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली, बड़ा और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और प्रौद्योगिकी और ऊर्जा के कई मुद्दों पर अमेरिका के साथ वास्तविक साझीदार है। केरी ने कहा, "विशेष कर जिस तरह का नेतृत्व भारत ने पेरिस में किया और हमें जलवायु समझौते तक पहुंचने में मदद की, उसके लिए हम भारत के आभारी हैं। अब बहुत कुछ है जिसे हम उस करार के अगले कदम के रूप में कर सकते हैं।" इससे पहले मंगलवार को डोभाल ने आतंकवाद के मुकाबले में सहयोग के लिए अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सूजन ई. राइस के साथ ह्वाइट हाउस में आतंकवाद से मुकाबले पर बातचीत की। खासकर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर- ए-तैयबा और जैश-ए-मुहम्मदोके खिलाफ कार्रवाई में सहयोग पर चर्चा हुई। मोदी दो साल के अंदर तीसरी बार अमेरिका दौरे पर हैं। यह अमेरिका और भारत के रिश्ते में आए बदलाव को दर्शाता है। उम्मीद की जा रही है कि उनकी इस सम्मेलन से इतर राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ भी मुलाकात होगी। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD