Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

वाशिंगटन, अलास्का में बर्नी सैंडर्स ने हिलेरी क्लिंटन को हराया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 27 Mar 2016

Last updated on: Mar 27, 2016, 00:00 IST

अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवारी हासिल करने के लिए शनिवार को वाशिंगटन और अलास्का में हुए कॉकस में बर्नी सैंडर्स ने प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के मुकाबले बड़ी जीत हासिल की है। हालांकि हिलेरी अब भी इस दौड़ में सैंडर्स से आगे चल रही हैं। हालांकि हवाई कॉकस के नतीजों का अभी पता नहीं चल पाया है। यहां भी शनिवार को ही कॉकस हुए।जीत से उत्साहित सैंडर्स ने विस्कॉन्सिन राज्य के मैडिसन में 8,000 लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, "हम जैसे-जैसे पश्चिम की तरफ बढ़ रहे हैं, चीजें अच्छी होती जा रही हैं। हम जीत की ओर अग्रसर हो रहे हैं।"

विस्कॉन्सिन में अगले 10 दिनों में बड़ा मुकाबला होने वाला है।दक्षिणी राज्यों में हुए चुनाव में हिलेरी को बढ़त मिली है, लेकिन सैंडर्स शनिवार को मिली जीत को अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देख रहे हैं। वह अपनी जीत का श्रेय युवा मतदाताओं की भागीदारी को देते हैं।सैंडर्स ने कहा, "आपकी मदद से हम विस्कॉन्सिन में जीतने जा रहे हैं। इसलिए किसी को यह कहने का मौका न दें कि हम राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी नहीं जीतने जा रहे। 

हम ऐसा करने जा रहे हैं।"हालांकि शनिवार को मिली इस बड़ी जीत के बावजूद सैंडर्स प्रतिनिधियों की संख्या में मामले में हिलेरी से बहुत पीछे हैं।वाशिंगटन में 90 प्रतिशत वोटों की गिनती के बाद सैंडर्स को 72 फीसदी वोट मिले तो हिलेरी के पक्ष में 28 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं, अलास्का में सैंडर्स के पक्ष में 80 प्रतिशत तो हिलेरी के पक्ष में बस 20 प्रतिशत वोट पड़े।हालांकि हवाई के नतीजे अभी सामने नहीं आए हैं, जहां अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की पहली हिन्दू अमेरिकी सदस्य तुलसी गेबार्ड सैंडर्स का समर्थन कर रही हैं।

 

Tags: Hillary Clinton

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD