Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

कमल शर्मा मिले रेल राज्य मंत्री से, फिरोजपुर-पट्टी रेल परियोजना का मुद्दा उठाया

दिल्ली-बठिंडा शताब्दी फिरोजपुर तक बढ़ाने पर जताया आभार ,रेल सेवा सुधारने के लिए दस मांगों संबंधी पत्र भी सौंपा

	कमल शर्मा मिले रेल राज्य मंत्री से, फिरोजपुर-पट्टी रेल परियोजना का मुद्दा उठाया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Mar 2016

Last updated on: Mar 19, 2016, 00:00 IST

पिछले कई सालों से लंबित पड़े आ रही फिरोजपुर-पट्टी रेल लाईन परियोजना को पूरी करने की मांग को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा रेल राज्य मंत्री श्री मनोज कुमार सिन्हा से मिले। श्री शर्मा ने दिल्ली-बठिंडा शताब्दी एक्सप्रेस को फिरोजपुर तक बढ़ाने के लिए जहां उनका आभार जताया वहीं राज्य में रेल यातायात के विस्तार व इसे सुगम बनाने के लिए दस अन्य मांगों संबंधी पत्र सौंपा।रेल राज्य मंत्री के साथ हुई भेंट के संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने बताया कि रेल मंत्रालय ने 11 अप्रैल, 2013 को पंजाब के मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल को डीओ लैटर लिख कर बताया कि फिरोजपुर-पट्टी के बीच 25.47 किलोमीटर रेल लाइन बिछाने में 2009-10 के सर्वे के अनुसार 147.28 करोड़ रूपये की लागत आएगी। पंजाब सरकार ने इस परियोजना को सैद्धांतिक रूप में स्वीकृति देते हुए निशुल्क जमीन देने की बात स्वीकार की थी।

भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने पर जम्मू सीधा गुजरात के साथ जुड़ जाएगा और इस बीच चलने वाली गाडिय़ों को पूरा पंजाब घूमना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने मंत्रालय को यह स्पष्ट करने का आग्रह किया है कि जमीन की कीमत का भुगतान राज्य सरकार करेगी और परियोजना के निर्माण का खर्च रेल मंत्रालय को करना होगा। श्री शर्मा ने बताया कि इस परियोजना के संबंध में रेल राज्य मंत्री से बड़े सकारात्मक वातावरण में बैठक संपन्न हुई है।श्री कमल शर्मा ने बताया कि उन्होंने रेल राज्य मंत्री श्री सिन्हा को दस अन्य मांगों का संबंधी पत्र भी सौंपा है। इसमें फिरोजपुर-पट्टी के बीच रेल संपर्क बनाने के अतिरिक्त फिरोजपुर से हरिद्वार वाया कोटकपूरा-बठिंडा दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने, अबोहर-फाजिल्का-फिरोजपुर,  फिरोजपुर-जालंधर, फिरोजपुर-लुधियाना रूट पर अतिरिक्त डीएमयू चलाने, जालंधर-जम्मू व फिरोजपुर-कटरा वाया पठानकोट के बीच दैनिक एक्सप्रैस ट्रेनें चलाने, फिरोजपुर-दिल्ली के बीच वाया जालंधर-लुधियाना होते हुए त्रै-साप्ताहिक गाड़ी चलाने की भी मांग की। उन्होंने बताया कि रेल राज्य मंत्री ने इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का विश्वास दिलवाया है।

 

Tags: Kamal Sharma BJP , Manoj Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD