Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन की संभावना क्षीण : पीडीपी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Mar 2016

Last updated on: Mar 18, 2016, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर में सरकार गठन की उम्मीद धूमिल हो गई है, क्योंकि भाजपा ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की शर्तो को मानने से इन्कार कर दिया है। पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के करीबी और एक वरिष्ठ पीडीपी नेता ने आईएएनएस से कहा कि दोनों दलों के बीच वार्ता आखिरी छोर पर पहुंच गई है। पीडीपी किसी तरह सत्ता में आने को बेताब भाजपा के साथ मिलकर दोबारा सरकार बनाने के पक्ष में नहीं है। एक अन्य पीडीपी नेता ने कहा कि वह इस मसले पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं।उधर, भाजपा महासचिव राम माधव ने भी घोषणा कर दी है कि पीडीपी की शर्तो पर जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार बनाना संभव नहीं है। 

राम माधव ने संवाददाताओं से कहा, "पीडीपी की शर्तो पर सरकार का गठन संभव नहीं है। हम उनकी कोई नई मांग स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।"भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ पीडीपी प्रमुख महबूबा की मुलाकात के बाद राम माधव ने यह बयान दिया है।उल्लेखनीय है कि सात जनवरी को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद से जम्मू एवं कश्मीर में कोई निर्वाचित सरकार नहीं है। राज्य में राज्यपाल शासन लागू है। विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश मिलने के बाद मार्च, 2015 को भाजपा और पीडीपी ने गठबंधन कर सरकार का गठन किया था।

 

Tags: Ram Madhav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD