Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

हिलेरी क्लिंटन के साथ बराक ओबामा? ट्रंप की उम्मीदवारी रोकने के लिए मुहिम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिगटन , 18 Mar 2016

Last updated on: Mar 18, 2016, 00:00 IST

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की दौड़ में डेमोक्रेटिक पार्टी में हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी में डोनाल्ड ट्रंप लगातार आगे चल रहे हैं। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हिलेरी को अपना समर्थन दिया है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी में अरबपति उम्मीदवार ट्रंप को दौड़ से हटाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी के दानदाताओं के एक समूह से पिछले शुक्रवार स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी 2008 की प्रतिद्वंदी के पक्ष में एकजुट होने का वक्त आ गया है। न्यूयार्क टाइम्स के मुताबिक राष्ट्रपति ने ऑस्टिन टेक्सस के समूह से कहा कि हिलेरी क्लिंटन के प्रतिद्वंदी बर्नी सैंडर्स उस बिन्दु के नजदीक हैं जहां उनका अभियान खत्म होता है। इसलिए पार्टी को अब हिलेरी की मदद के लिए एकजुट हो जाना चाहिए। 

अखबार की रपट में कहा गया है, "ओबामा ने स्वीकार किया कि हिलेरी क्लिंटन को कमजोर उम्मीदवार माना जाता है और कई डेमोक्रेट उन्हें प्रमाणिक नहीं मानते।"टाइम्स ने कहा, "लेकिन, ओबामा ने प्रमाणिकता का महत्व कम करते हुए पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश का उल्लेख किया जिसकी उन्होंने प्रमाणिकता के लिए एक बार प्रशंसा की थी।"व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने गुरुवार को ओबामा द्वारा हिलेरी क्लिंटन के समर्थन की बात का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने केवल पार्टी में एकता की बात कही थी। अर्नेस्ट ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने बयान में किसी उम्मीदवार का नाम नहीं लिया था और उन्होंने क्लिंटन और सैंडर्स दोनों उम्मीदवारों की प्रशंसा की थी। 

अर्नेस्ट के मुताबिक, ओबामा ने कहा था, "जब प्राइमरी के सभी नतीजे आ जाएंगे, तब डेमोक्रेटिक पार्टी को पूरे मामले का महत्व समझना होगा और डेमोक्रेटिक पार्टी के नामांकित उम्मीदवार के लिए एकजुट होना होगा ताकि वह नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल कर सके।"

वाशिंगटन पोस्ट का कहना है कि ओबामा और उनके शीर्ष सहयोगियों ने काफी समय लगाकर यह रणनीति बनाई है कि किस प्रकार से उनकी 2008 और 2012 की सफलता दोहराई जाए ताकि उनकी जगह एक डेमोक्रेट उम्मीदवार चुन कर आए।उधर, सीएनएन की रपट के मुताबिक रिपब्लिकन खेमे में ट्रंप को लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है। 

वाशिंगटन में गुरुवार को प्रभावशाली कंजरवेटिव नेताओं ने ट्रंप की उम्मीदवारी को रोकने के मुद्दे पर चर्चा की। इसमें एक प्रस्ताव 'यूनिटी टिकट' का भी आया जिसके तहत ट्रंप के नजदीकी प्रतिद्वंदी टेड क्रूज और ओहियो के गर्वनर जॉन कासिच को एक साथ लाकर ट्रंप से मुकाबला कराना शामिल है। लेकिन शायद इन दोनों के बीच के अहम को देखते हुए उनकी जोड़ी बनना मुश्किल है। यह भी संभावना है कि रिपब्लिकन अगर ट्रंप की उम्मीदवारी को नहीं रोक पाते हैं तो वे किसी तीसरे पक्ष के उम्मीदवार का समर्थन कर दें। 

 

Tags: Hillary Clinton , Barack Obama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD