Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पर्यावरण की आड़ में एक और जजिया : विहिप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Mar 2016

Last updated on: Mar 10, 2016, 00:00 IST

श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले विश्व सांस्कृतिक महोत्सव पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) द्वारा लगाए गए जुर्माने को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने एक और जजिया कर की संज्ञा दी है। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, "पर्यावरण संरक्षण के नाम पर हिन्दू समाज पर (विशेषकर श्री श्री रविशंकर जैसी हस्तियों या उनकी किसी संस्था पर) बिना किसी अपराध के जुर्माना लगाना मुगलकालीन जजिया कर की याद ताजा करता है। जिस आयोजन के माध्यम से भारत के धर्म, आध्यात्म, योग, कला और संस्कृति का परचम विश्व भर में फैलाने के अलावा यमुना की सुरक्षा के प्रति जागरण की तैयारी हो रही हो, वह भला 'सेक्युलरवादी' लोगों को रास कैसे आ सकता है?" 

उन्होंने एनजीटी से इस मामले में पुनर्विचार करने को भी कहा।विहिप नेता ने यह भी कहा कि 'यमुना पुश्ता और खादर पर बनी बांग्लादेशी घुसपैठियों की अवैध झुग्गियों, मुस्लिम वोट बैंक की खान बनी ओखला बैराज और यमुना से सटी अवैध कालोनियों, बूचड़खानों से निकलने वाले मांस, रक्त और अपशिष्ट अंग, चमड़ा फैक्ट्रियों व अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले घातक रसायन, कबाड़ व प्लास्टिक को निरंतर जलाने से उठे धुएं, बदबू तथा यमुना से निरंतर हो रही रेत की चोरी पर एनजीटी का मौन चिंतनीय है।' 

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल द्वारा जारी बयान में कहा गया कि पर्यावरण के नाम पर हिंदुओं की परंपराओं-आस्थाओं को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि अल्पसंख्यक समुदायों की 'पर्यावरण विरोधी' परंपराओं की अनदेखी की जा रही है। बयान में पूछा गया है कि यह 'सेलेक्टिव' पर्यावरण प्रेम आखिर कब तक चलेगा?विहिप ने बयान में कहा है कि 'कार्यक्रम के विरोधी सिर्फ हिंदू समाज की आलोचना छोड़कर विश्व कल्याण व मानवता के सेवार्थ कार्यक्रम में सहभागी बनें। एनजीटी ने यमुना खादर में होने वाले पारिस्थितिकीय नुकसान पर आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने पर्यावरण और जल संसाधन मंत्रालय के साथ ही डीडीए को जिम्मेदारी में चूक के लिए फटकार लगाई। इसके लिए डीडीए पर पांच लाख और डीपीसीसी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

 

Tags: VHP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD