Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पशुपालन और डेयरी फार्मिंग को प्रफुल्लित करने के लिए 5 नवीन आधुनिक पशु अस्पताल शुरू किये

पडोसी देश पाकिस्तान में भी दूध की सप्लाई करने की कोशिश की जाएगी

पशुपालन और डेयरी फार्मिंग को प्रफुल्लित करने के लिए 5 नवीन आधुनिक पशु अस्पताल शुरू किये
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Feb 2016

Last updated on: Feb 28, 2016, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा पशुपालन और डेयरी फार्मिग को सहायक व्यवसाय के रूप में विकसित करने के लिए राज्य के प्रत्येक गांव में पशुपालन विभाग की सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए उच्चस्तर  पर पशु अस्पतालो, डिसपैंसरी का निर्माण और आधुनिकीकरण किया जा रहा है। पशुपालन मँत्री गुलजार सिंह रणीके द्वारा होशियारपुर जिले में लगभग एक करोड़ 27 लाख 58 हजार रूपये की लागत वाले पांच नये पशु अस्पतालो के उदघाटन किये गये। यह जानकारी देते हुये उन्होने बताया कि हाजीपुर के पशु अस्पताल पर लगभग 35 लाख 27 हजार रूपये , टांडा के अस्पताल पर 30 लाख 73 हजार रूपये , गांव कालू चांग, गांव हरदों खुंदपुर  और गांव पसी कंढी के अस्पतालो की लागत प्रति अस्पताल 19.50 लाख रूपये आई है उन्होने कहा कि हाजीपुर  और टांडा के नये पशु अस्पतालो में ब्लाक हैडक्वाटरो का निर्माण किया गया है और यहां ब्लाक स्तर का डाटा एकत्र किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि पंजाब राष्ट्रीय स्तर के अनुपात के अनुसार दो प्रतिशत गायो और भैंसो के साथ राज्य में 10351 में हजार टन दूध की वार्षिक पैदावार की जा रही है जोकि देश के कुल दूध उत्पादन का 8 प्रतिशत है और 993 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दूध की पैदावार देश स्तर से तीन गुणा ज्यादा है। जिसके लिए पशुपालकों और डेयरी फार्मो को दूध की योगय कीमत उपलब्ध करवाने के लिए दूध की सप्लाई पडोसी देशो और विदेशो में भी की जा सकती है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार के साथ संपर्क कायम करके राज्य सरकार द्वारा पडोसी देश पाकिस्तान में दूध की सप्लाई करने की कोशिश की जाएगी। जिस कारण परिवहन का खर्च घटेगा। उन्होने कहा कि किसानो को आर्थिक स्थिति और मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक डेयरी , मछली पालन व अन्य सहायक व्यवसाय अपनाने चाहिए। उन्होने कहा कि इन व्यवसायो के लिए पशुपालन विभाग द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है।

पशुपालन मंत्री स. गुलजार सिंह रणीके ने कहा कि ऐसे दौर में बढिया नस्ल की भैंसो, गायो  और बकरियो की कीमत लाखो रूपये में है जिस कारण पंजाब सरकार द्वारा इस व्यवसाय को उत्साहित करने के लिए सुविधाए दी जा रही हे। उन्होने कहा कि पशुपालको को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए ही आज पांच नये पशु अस्पतालो का उदघाटन किया गया है।उन्होने कहा कि इन अति आधुनिक पशु अस्पतालो में पशुपालको के लिए हर प्रकार की सुविधा का प्रंबध किया गया है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब स. प्रकाश सिंह बादल की दूर अंदेशी सोच के कारण आज पंजाब का चौमुखी विकास हुआ है। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार किसानो, मजदूरो, व्यापारियो सहित समाज के प्रत्येक वर्ग का जीवन स्तर उंचा उठाने के लिए वचनबद्ध है।

 

Tags: Gulzar Singh Ranike

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD