Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केजरीवाल और टाइटलर का सिख भाईचारे ने फूंका पुतला

केजरीवाल -टाइटलर मुलाकात में शामिल नेताओं की भूमिका की जांच सी बी आई द्वारा करवाने की मांग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Feb 2016

Last updated on: Feb 22, 2016, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर का आज सिख भाईचारे द्वारा जंतरमंतर पर पुतला जलाया गया। दरअसल गत् दिवस केजरीवाल और टाइटलर की कथित मुलकात दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन द्वारा करवाने का फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद दिल्ली का सिख भाईचारा गुस्से में है। आज दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणि अकाली दल दिल्ली ईकाई के प्रधान मंजीत सिंह जीके नेतृत्व में 1984 सिख कत्लेआम के पीडि़त परिवारों के सैंकड़ों सदस्यों ने गुरूद्वारा बंगला साहिब से जंतरमंतर तक न्याय मार्च निकालते हुये इस कथित मुलाकात में शामिल तीनों नेताओं की भूमिका की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। इससे साथ ही आज टाइटलर केस की सुनवाई कड़कडड़ूमा कोट में होने के कारण अकाली दल द्वारा कोर्ट के बाहर एक प्रर्दशन पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह शंटी के नेतृत्व में किया गया।

जीके ने सवाल किया कि प्रत्येक मसले पर टवीट् करने वाले और पंजाब जाकर सिखों के साथ हमदर्दी का स्वांग रचने वाले केजरीवाल इस मुलाकात पर चुप क्यों हैं? जबकि इस मुलाकात के बाद दिल्ली सरकार द्वारा 1984 के  न्याय के लिए बनाई गई एसआईटी की फाइल गुम हो गई है। केजरीवाल द्वारा परसों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टाइटलर के खिलाफ लिखे गये पत्र को जीके ने सिखों की आंखों में केजरीवाल द्वारा आखों में धूल झौंकने का आखिरी प्रयास भी बताया। जीके ने कहा कि 14 जनवरी, 2016 को पंजाब में माघी मेले दौरान केजरीवाल ने पंजाब के मु यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल का ताया प्रधानमंत्री मोदी को बताते हुये मोदी से ना डरने का दावा किया था परंतु आज की मज़बूरी हो गई है कि उस ताऊ की केजरीवाल को अपनी गलती पर पर्दा डालने के लिए जरूरत पड़ गई। जीके ने स्पष्ट किया कि अब केजरीवाल द्वारा टाइटलर की गिरफतारी की मांग प्रधानमंत्री को करना किसी भी ढंग से टाइटलर के साथ हुई अपनी मुलाकात के जिन्न को दबाने की वह नाकामयाब कोशिश है जिसको अकाली दल किसी ाी कीमत कामयाब नही होने देगा। केजरीवाल के साथियों द्वारा लगातार सिख इतिहास और श्री अकाल त त पर विचारधारक रूप में किये जा रहे हमलों को बर्दाश्त ना करने की भी जीके ने आम आदमी पार्टी को चेतावनी दी।

कमेटी के पूर्व प्रधान अवतार सिंह हित ने मौजूदा सरकार को शीघ्र कत्लेआम का न्याय देने की अपील करते हुये न्याय ना मिलने की सूरत में पूर्व कांग्रेस सरकार के विरूद्ध अकाली दल द्वारा छेड़े गये सियासी जेहाद को भाजपा के विरूद्ध दोहराने की चेतावनी दी। 1984 के सिख कत्लेआम की विधवाओं द्वारा पुतलों को आग के हवाले करने से पहले जुतों से उनकी पिटाई  भी की गई। प्रर्दशनकारियों ने जंतरमंतर पर प्रर्दशन की समाप्ति के पश्चात लंगर भी छका।इन प्रर्दशनों में दिल्ली कमेटी के उपाध्यक्ष सतपाल सिंह, संयुक्त सचिव अमरजीत सिंह पप्पू, दिल्ली कमेटी के कुलमोहन सिंह, तनवंत सिंह, गुरविंदर पाल सिंह, कैप्टन अमरिंदर प्रीत सिंह, चमन सिंह, गुरदेव सिंह भोला, हरविंदर सिंह केपी, हरदेव सिंह धनोआ, गुरबचन सिंह चीमा, जितेंद्रपाल सिंह गोल्डी सहित बड़ी सं या में सिख संगत भी मौजूद थे।

 

Tags: DSGMC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD