Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पाकिस्तान शरणार्थी हिन्दू,सिख परिवारों को नागरिकता देने की मांग की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Feb 2020

Last updated on: Feb 17, 2020, 00:00 IST

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज केन्द्रीय ग्रह मंत्री श्री अमित शाह से यमुना किनारे गुरुद्वारा मजनू का टीला के दक्षिण छोर पर झुग्गी झोंपड़ी में रह रहे पाकिस्तानी हिन्दू सिख शरणार्थीयों को तत्काल नागरिकता प्रदान करने का अनुरोध किया।आज नई दिल्ली में पाकिस्तान से आये हिन्दु सिख शरणार्थियों के साथ एतिहासिक गुरुद्वारा मजनू का टीला में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फरवरी 2 से 16 फरवरी 2020 के बीच लगभग 60 परिवार पाकिस्तान से नई दिल्ली पहुंचे हैं जबकि 10 शरणार्थी परिवार पिछले कल ही पाकिस्तान से नई दिल्ली आये हैं। उन्होंने कहा कि इस समय लगभग 160 शरणार्थी परिवार भारतीय नागरिकता की आशा में दिल्ली में कठिन परिस्थितियों मं अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शरणार्थी परिवारों के काफी सदस्य व्यवसायिक तौर पर कुशल पेश्ेवर हंै तथा वह अपनी सेवाओं के माध्यम से देश के विकास व अर्थवव्यवस्था में अपना योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इनमें से ज्यादातर अपने संबंधित व्यवसायों में कार्य करते हुए अपनी नियमित जीवन शैली शुरु करना चाहते हैं तथा इस सिलसिल में ग्रह मंत्री अमित शाह से उनको प्राथमिकता के आधार पर नागरिकता प्रदान करने का अनुरोध किया।श्री सिरसा ने कहा कि उन्होंने इस सिलसिले में केन्द्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह से चर्चा की है तथा केन्द्रीय ग्रह मंत्री का उनके प्रति काफी सकारात्मक दृष्टिकोण है व केन्द्रीय ग्रह मंत्री उनकी मांगों के प्रति पूरी तरह सहानुभूति रखते हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय ग्रह मंत्री ने केन्द्रीय ग्रह सचिव को इस सिलसिले में तत्काल वैधानिक विकल्प खोजने का निर्देश दिया है तथा आशा है कि इस सिलसिले में शीघ्र ही कोई सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।श्री सिरसा ने पाकिस्तान से आये हिन्दू सिख शरणार्थी परिवारों के युवा-युवतियों द्वारा भारतीय सेना तथा अर्धसैनिक बलों में अपनी सेवाएं देने की रूचि जाहिर की है तांकि वह भारत माता की सेवा कर सकें व दुशमन पाकिस्तान को सीमा पर करारा जवाब दे सकें।

कमेटी के अध्यक्ष श्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पाकिस्तान से आये परिवारों की वीजा शर्तों में छूट देने का अनुरोध करते हुए कहा कि इस समय उनकी वीजा शर्तों के अनुरूप वह मात्र दिल्ली या हरिद्वार में ही रह सकते हैं तथा उन्हें किसी भी अन्य स्थान पर जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि इन परिवारों के सदस्यों को देश के विभिन्न हिस्सों में आने जाने की खुली छूट होनी चाहिए तांकि वह रोजगार शिक्षा, आदि के लिए देश के बाकी हिस्सों में बस सकें। उन्होंने कहा कि इन परिवारों का एक शिष्टमंडल शीघ्र ही ग्रह मंत्री अमित शाह से मिलकर उन्हं नागरिकता संशोधन बिल के लिए धन्यवाद देगा जिसकी वजह से उनका भारत में रहने का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि शरणार्थी परिवारों को सम्मानजनक जीवन यापन सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नियमों के अनुरूप सभी सुविधाएं तथा लाभ प्रदान किये जाने चाहिए। उन्होंने सरकार से इन परिवारों के सदस्य को तह बाजारी खोके आदि आबंटित करने का अनुरोध किया तांकि वह अपना जीवन-यापन चला सकें तथा दानवीर संस्थाओं व अन्य सरकारी एजेंसियों पर उनकी निर्भरता कम हो सके।कमेटी के अध्यक्ष श्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि पाकिस्तान में हिन्दू सिख अल्पसंख्यकों के मानवीय अधिकारों का बड़े पैमाने पर उल्लघंन किया जाता है तथा मुस्लिम गुंडे इन परिवारों के सदस्यों की मौत पर पार्थिव शरीर को जलाने तक पर यह कहकर अड़चन लगाते हैं कि पार्थिव शरीर को जलाने से वातावरण में बदबू फैलेगी तथा उन्हें जबरन दफनाने के लिए दबाव डालते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक विडंबना है कि पाकिस्तान में युवा हिन्दू, सिख लड़कियों का जबरन अपहरण करके उनकी इच्छा के विरूद्ध जबरदस्ती विवाह कर दिया जाता है तथा सरकारी संस्थाएं स्थानीय पुलिस और न्यायालय मात्र मूक दर्श की भूमिका अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में पिछले दो महीनों में 53 हिन्दू सिख लड़कियों का अपहरण करके उनकी इच्छा के विरूद्ध जबरदस्ती विवाह करके उन्हें इस्लाम धर्म कबूल करने पर मजबूर किया गया है। उन्हांेने कहा कि कल ही सिंध प्रांत में 17 वर्षीय हिन्दू लड़की कोमल कुमारी का अपहरण किया गया है तथा उन्हें शक है कि उसका भी धर्म परिवर्तित करके जबरन शादी करवा दी जायेगी तथा अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार व महिला संगठनों को इस सिलसिले में पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाकर कोमल कुमारी को उनके माता-पिता वापिस दिलाने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय दबाव व अनेक मानवाधिकार संगठनों द्वारा पुरजोर कोशिश के बावजूद जगजीत कौर और महक कुमारी के जबरन धर्म परिवर्तन और शादी के मामलों में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 

Tags: Manjinder Singh Sirsa , DSGMC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD