Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

34 देशों में जीका वायरस के मामले : डब्ल्यूएचओ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 17 Feb 2016

Last updated on: Feb 17, 2016, 00:00 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से कहा गया है कि 34 देशों में जीका वायरस के मामले सामने आए हैं। इनमें से अधिकांश पीड़ित अमेरिकी और कैरिबियाई हैं। न्यूयॉर्क में डब्ल्यूएचओ के कार्यालय की कार्यकारी निदेशक नतेला मेनाब्दे ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) के मौके पर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को बताया कि ब्राजील में माइक्रोसेफेली के 4,700 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और इस वक्त इनमें से एक-चौथाई का ही अध्ययन किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जीका वायरस के बेकाबू होने से पहले तक हर साल माइक्रोसेफेली के औसतन 163 मामले सामने आ रहे थे।

नतेला ने कहा, "इसका बढ़ता आंकड़ा हमारे लिए यकीनन चिंता का विषय है।"उन्होंने कहा कि जीका वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए डब्ल्यूएचओ ने एक वैश्विक रणनीति शुरू की है।इस रणनीति को 'स्ट्रैटजिक रिस्पांस फ्रेमवर्क एंड जॉइंट ऑपरेशन्स प्लान' के नाम से भी जाना जाता है, जिसका लक्ष्य जीका वायरस की निगरानी बढ़ाने में देशों की मदद करने के लिए भागीदारों, विशेषज्ञों और संसाधनों को जुटाना एवं उनके साथ समन्वय करना है।

उन्होंने कहा कि इस रणनीति या योजना को लागू करने के लिए 5.6 करोड़ डॉलर की जरूरत है। इनमें से 2.5 करोड़ डॉलर डब्ल्यूएचओ, रीजनल ऑफिस ऑफ अमेरिका (एएमआरओ), पैन अमेरिका हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (पीएएचओ) और 3.1 करोड़ डॉलर प्रमुख भागीदारों के काम से इकट्ठा होंगे।

 

Tags: WHO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD