Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

नवाज शरीफ को बधाई, मुझ पर हमला करते हैं नरेंद्र मोदी : अरविंद केजरीवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Feb 2016

Last updated on: Feb 12, 2016, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सहकारी संघवाद' के वादे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को तो जन्मदिन की बधाई देते हैं, लेकिन उन पर हमले बोलते हैं। अपनी आम आदमी पार्टी सरकार का एक साल पूरा होने पर केजरीवाल ने आउटलुक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कहा, "आप (मोदी) जाते हैं और नवाज शरीफ को हैप्पी बर्थडे कहते हैं। और मुझ पर हमला बोलते हैं। क्या मैं पाकिस्तान से भी खराब हूं?"

केजरीवाल ने आप सरकार की केंद्र के साथ लगातार जारी तकरार के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को दोषी बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सहकारी संघवाद को दिल्ली में सिर के बल खड़ा कर दिया है।केजरीवाल ने कहा, "सहकारी संघवाद एक ढकोसला है। बेवकूफ बना रहे हैं सारी दुनिया को।"केजरीवाल ने पूछा, "केंद्र ने अर्धसैनिक बल भेजकर हमारे भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) को हड़प लिया। क्या यही सहकारी संघवाद है? उपराज्यपाल कृषि भूमि सर्किल रेट बढ़ाने के मेरे आदेश को रद्द कर देते हैं। 

क्या यही सहकारी संघवाद है? अगर मैं किसी अधिकारी का तबादला करता हूं या उस पर कार्रवाई करता हूं तो वे इसे अवैध घोषित कर देते हैं। क्या यही सहकारी संघवाद है?"दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर फरवरी 2015 में मोदी ने केजरीवाल को चाय पर बुलाया था। लेकिन, केजरीवाल ने कहा कि अगस्त में प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए उन्हें दो महीने इंतजार करना पड़ा था।केजरीवाल ने कहा कि बीते छह महीने में उनकी और मोदी की कोई औपचारिक मुलाकात नहीं हुई है।

यह पूछने पर कि उन्हें क्यों लगता है कि भाजपा उनसे संघर्ष की मुद्रा में है, केजरीवाल ने कहा, "इसका कोई जवाब नहीं है..सिवाय बदले के (दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के हाथों भाजपा की करारी शिकस्त का बदला)।"केजरीवाल ने कहा, "इसका कोई राजनैतिक और तार्किक अर्थ नहीं बनता। इसका कोई भी तुक नहीं बनता।"उन्होंने कहा, "यह पीएमओ है, खासकर नृपेंद्र मिश्रा (प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव) जो पूरे अभियान (सरकार गिराने के) का संचालन कर रहे हैं।"

केजरीवाल ने मई 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से केंद्र सरकार के कामकाज पर भी सवाल उठाए।उन्होंने कहा, "बीते दो साल की घटनाएं डर पैदा करती हैं। असहिष्णुता का मुद्दा..लोग इसे धार्मिक कट्टरता, सांप्रदायिकता कहते हैं। मैं इसे गुंडागर्दी कहता हूं।"केजरीवाल ने कहा, "उन्हें किसी धर्म या समुदाय की चिंता नहीं है। अगर आप कुछ ऐसा कहते हैं या करते हैं जो उन्हें पसंद नहीं है तो वे आपको सबक सिखाएंगे। यही सबक वे देना चाहते हैं।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "(अभिनेता) आमिर खान की क्या गलती थी? उन्होंने सिर्फ यह कहा था कि उनकी पत्नी सुरक्षित नहीं महसूस करती। प्रधानमंत्री की हैसियत से उन्हें उनके यहां दो गार्ड भेजने चाहिए थे। बजाए इसके इन्होंने उनके (आमिर के) सभी विज्ञापन और कांट्रैक्ट रद्द कर दिए।"

केजरीवाल ने इस बात से इनकार किया कि उनकी कोई राष्ट्रीय राजनैतिक इच्छा है। लेकिन, उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव में भी आम आदमी पार्टी दिल्ली जैसी जीत हासिल करने जा रही है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब चुनाव पर ध्यान देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं छोड़ेंगे।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD