Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

मानसिकता बदलने में शिक्षा से बेहतर मनोरंजन : एकता कपूर

एकता कपूर
एकता कपूर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jul 2017

महिला प्रधान कई टेलीविजन धारावाहिकों का निर्माण कर चुकीं एकता कपूर का मानना है कि भारतीय समाज में लोगों को महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा से बेहतर साधन मनोरंजन है। एकता ने यहां आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, "निजी तौर पर मेरा मानना है कि शिक्षा और इंफोटेनमेंट (सूचना व मनोरंजन) अलग-अलग पहलू है। अगर आप लोगों को शिक्षित करते हैं तो वे बोर होने लगते हैं और अगर आप उन्हें फिल्में दिखाते हैं, जो मनोरंजक होती हैं और वे किरदारों को पसंद करते हैं और कहानी के साथ जुड़ जाते हैं, तो आप उनकी मानसिकता में बदलाव लाने के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं।"'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर-घर की', और 'कुमकुम भाग्य' जैसे शो बना चुकी एकता ने यह भी कहा कि फिल्म या टीवी शो लोगों को सशक्त भले नहीं बना सकते, लेकिन उन्हें जागरूक कर सकते हैं। 

एकता के मुताबिक, "यह दर्शकों को उस लड़ाई के बारे में जागरूक कर सकती है, जिसे महिलाएं लड़ रही हैं। सशक्तीकरण अंदर से आता है। हममें से हर एक को अलग-अलग पूर्वाग्रहों के खिलाफ खड़े होकर उनका सामना करना पड़ता है और फिर उन्हें 'नहीं'ं कहना पड़ता है। अब वह समय आ गया है, जब हमें अपने दर्शकों को 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' जैसी फिल्में दिखाकर जागरूक करना है।"फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' को महिला केंद्रित और बोल्ड फिल्म होने के कारण केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से प्रमाण पत्र मिलने में काफी रुकावटों का सामना करना पड़ा। इस फिल्म की वितरक एकता कपूर हैं। एकता ने कहा कि जब फिल्म के बारे में उन्होंने सुना तो उन्हें लगा कि यह उबाऊ फिल्म होगी, लेकिन जब उन्होंने इसे देखा तो उन्हें यह मनोरंजक और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाली फिल्म लगी। 

अलंकृता श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक शाह, आहाना कुमरा और प्लाबिता बोरठाकुर हैं। फिल्म चार ऐसी महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुलकर अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं। एकता ने कहा कि हम ऐसी चीजों के बारे में बात करना पसंद नहीं करते, जो महिलाओं की जिंदगी में मौजूद है। उन्हें बस बच्चे पैदा करने लायक ही समझा जाता है।उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी का सम्मान करती हैं और उन्हें पूरा यकीन है कि वह जो कुछ कर रहे हैं, उसके पीछे एक वैचारिक प्रक्रिया है। एकता ने उम्मीद जताई है कि दर्शक फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' को बहुत पसंद करेंगे। फिल्म 21 जुलाई को रिलीज हो रही है। 

 

Tags: BOLLYWOOD , TV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD