Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

21 Jun 2017

पंजाब और हरियाणा में बुधवार को हजारों लोगों ने विभिन्न स्थानों पर तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग योगाभ्यास करने पहुंचे।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित क्षेत्र के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनोर और चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर ने करीब 3,000 लोगों के साथ योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।नड्डा ने कहा कि 'योग तन और मन की शुद्धता के लिए अच्छा है और यह स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देता है।'हरियाणा में करनाल जिले के इंद्री शहर में आयोजित मुख्य समारोह में सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में योगाभ्यास किया।अन्य जिला मुख्यालयों में भी हरियाणा सरकार के मंत्रियों ने योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।कांग्रेस शासित पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और बठिंडा में कुछ कार्यक्रम आयोजित किए गए। केंद्रीय मंत्रियों हर्षवर्धन और हरसिमरत कौर बादल ने अमृतसर व बठिंडा में योग दिवस कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।पिछले वर्ष दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर चंडीगढ़ को प्रमुख कार्यक्रम स्थल बनाया गया था, जहां शहर के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हजारों लोगों ने योग किया था।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , VP Singh Badnore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD