Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

'अफ्रीका में 2045 तक हर साल चलेगी लू'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 16 May 2016

लू को आज असामान्य माना जाता है, लेकिन 30 साल के अंदर अफ्रीका में यह सामान्य घटना हो सकती है, जिसका महादेश में जीवन प्रत्याशा और फसलों के उत्पादन पर हानिकारक असर होगा, जो जलवायु परिवर्तन का एक बड़ा दुष्प्रभाव है। यह बात शोधकर्ताओं ने कही है। अध्ययन के मुताबिक, वैश्विक तापमान में दो डिग्री की वृद्धि से यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अध्ययन के दौरान 1979 से 2015 तक तापमान के आंकड़ों की जांच की गई।अध्ययन में भाग लेने वाले संस्थानों में से एक नॉर्वे स्थित अंतर्राष्ट्रीय जलवायु और पर्यावरण अनुसंधान केंद्र (सीआईसीईआरओ) के जना सिल्लमान ने कहा, "जलवायु परिवर्तन के प्रति अतिसंवेदनशील महादेशों में अफ्रीका एक है और वैश्विक तापमान में थोड़ी वृद्धि का भी वहां के लोगों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।"

उन्होंने कहा, "लू जैसी घटनाओं के खतरे को कम करने के लिए हमें जलवायु परिवर्तन से अनुकूलन के प्रयास करने चाहिए। क्योंकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं के लगातार होने की संभावना है।"अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि 20वीं सदी के अंतिम दो दशकों की तुलना में अफ्रीका का तापमान बढ़ा है और वहां लंबे समय तक लू चलती है।अध्ययन के मुताबिक, गंभीर स्थिति होने पर अफ्रीका में 2045 तक हर साल सभी ऋतुओं में असामयिक भी लू चल सकती है।

यह शोध 'एन्वायरमेंटल रिसर्च लेटर्स' नामक पत्रिका में छपा है।इतना ही नहीं 2075 के जलवायु मॉडल के जरिए वैज्ञानिकों ने पाया कि इस सदी के अंत तक साल भर में चार बार असामयिक लू चल सकती है।अर्थात हर साल प्रत्येक ऋतु में गर्मी की एक खतरनाक पारी हो सकती है।आंकड़े का प्रारूप बनाते समय वैज्ञानिकों ने अत्यधिक तापमानों की गंभीरता के साथ गर्मी के मौसम में लगातार गर्म दिनों को शामिल किया। यह दृष्टिकोण अपनाते हुए अध्ययन दल ने साल में विभिन्न समयों में विभिन्न जगहों पर लू चलने की घटनाओं की तुलना की।

 

Tags: Weather , STUDY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD